ओंकारेश्वर में आदि शंकराचार्य की 108 फीट प्रतिमा का हुआ अनावरण, CM शिवराज-संतों ने की परिक्रमा

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 21, 2023, 01:25 PM IST

Adi Shankaracharya Statue: CM शिवराज सिंह चौहान अस्थायी एलिवेटर से ओंकार पर्वत पर स्थापित इस प्रतिमा स्थान तक पहुंचे। यहां उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना और फिर प्रतिमा की परिक्रमा की। प्रतिमा स्थल के करीब ब्रह्मोत्सव में करीब 5 हजार साधु-संत जुटे हैं। यहां अद्वैत लोक के लिए CM चौहान ने आधारशिला रखी।

Adi Shankaracharya Statue: ओंकारेश्वर में गुरुवार को आदिगुरु शंकराचार्य की प्रतिमा का अनावरण हुआ। वैदिक मंत्रोच्चार एवं संतों की मौजूदगी में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस भव्य प्रतिमा का अनावरण किया। CM चौहान अस्थायी एलिवेटर से ओंकार पर्वत पर स्थापित इस प्रतिमा स्थान तक पहुंचे। यहां उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना और फिर प्रतिमा की परिक्रमा की। प्रतिमा स्थल के करीब ब्रह्मोत्सव में करीब 5 हजार साधु-संत जुटे हैं। यहां अद्वैत लोक के लिए CM चौहान ने आधारशिला रखी।

shankaracharya statue

ओंकारेश्वर में आदिगुरु शंकराचार्य की विशाल प्रतिमा का अनावरण।

'स्टैच्यू ऑफ वननेस' का नाम दिया गया

एकात्मकता का प्रतीक इस प्रतिमा को 'स्टैच्यू ऑफ वननेस' का नाम दिया गया है। प्रतिमा में आदि शंकराचार्य जी बाल रूप में नजर आ रहे हैं। ओंकारेश्वर आचार्य शंकर की ज्ञान भूमि और गुरु भूमि है। यहीं उनको अपने गुरु गोविंद भगवत्पाद मिले और यहीं चार वर्ष रहकर उन्होंने विद्या अध्ययन किया।

End of Feed