पीएम मोदी से CM पुष्कर सिंह धामी ने की मुलाकात, जानें किन-किन मुद्दों पर हुई बात

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 2, 2023, 08:27 PM IST

CM Dhami Meets PM Modi: उत्तराखंड के सीएम पुष्कर धामी ने पीएम मोदी से राजधानी दिल्ली में मुलाकात की और राज्य से जुड़े कई विषयों पर चर्चा की। इस मौके पर मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री का सिल्क्यारा सुरंग में फंसे श्रमिकों की निकासी के दौरान दिये गये मार्गनिर्देशन और सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

Uttarakhand News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर उन्हें देहरादून में 08 व 09 दिसम्बर, 2023 को आयोजित हो रहे वैश्विक निवेश सम्मेलन के उद्घाटन हेतु आमंत्रित किया। सीएम धामी ने पीएम मोदी का सिल्क्यारा सुरंग में फंसे श्रमिकों की निकासी के दौरान दिये गये मार्गनिर्देशन और सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा इसके लिये सभी आवश्यक संसाधन एवं मानवीय सहायता उपलब्ध कराने के साथ ही निरंतर इस विकट परिस्थिति का अनुश्रवण करने तथा इस अभियान से जुडे लोगों, श्रमिकों एवं उनके परिजनों का मनोबल बढ़ाने से ही हम इस गंभीर संकट से अपने श्रमिक भाइयों को सुरक्षित वापस लाने में सफल हो पाये हैं।

CM Dhami PM Modi

PM मोदी का सीएम धामी ने जताया आभार।

पीएम मोदी से धामी ने कई मुद्दों पर की चर्चा

मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री मोदी से राज्य से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की। उन्होंने पीएम मोदी से जमरानी बांध परियोजना को प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना में शामिल कर 1730.21 करोड़ की स्वीकृति के लिये आभार व्यक्त किया। इसके साथ ही उन्होंने सौंग बांध पेयजल परियोजना को पूंजीगत व्यय हेतु वित्तीय सहायता के रूप में 2460 करोड़ रुपये की स्वीकृति तथा जौलीग्रान्ट हवाई अड्डे के उच्चीकरण हेतु विशेष वित्तीय सहायता के रूप में 3000 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता का अनुरोध किया।

End of Feed