सिलक्यारा सुरंग में फंसे मजदूरों के लिए पीएम मोदी बने 'संकटमोचक', CM धामी ने बताई इनसाइड स्टोरी

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 1, 2023, 10:03 PM IST

Silkyara Tunnel Accident: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सिलक्यारा सुरंग हादसे में बचाव अभियान के लिए पीएम मोदी का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि 41 श्रमिकों को सकुशल बाहर निकालना एक बड़ी उपलब्धि है। पीएम नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन के चलते ही यह बचाव अभियान सफलतापूर्वक पूरा हो सका।

Uttarakhand News: नई दिल्ली पहुंचने पर मीडिया से अनौपचारिक बातचीत करते हुए उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सिलक्यारा सुरंग हादसे में 41 श्रमिकों को सकुशल बाहर निकालना एक बड़ी उपलब्धि है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन के चलते ही यह बचाव अभियान सफलतापूर्वक पूरा हो सका। केंद्र सरकार की ओर से भेजी गई विशेषज्ञ बचाव एजेंसियों की बदौलत हम श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकालने में कामयाब हो सके। 17 दिन 41 जिंदगियों के लिए पूरा देश प्रार्थना कर रहा था।

CM Dhami on PM Modi

सिलक्यारा सुरंग हादसे पर बोले सीएम पुष्कर सिंह धामी।

'पीएम मोदी ने फोन करके घटना की पूरी जानकारी ली'

सीएम धामी ने कहा कि सिल्क्यारा सुरंग मामले में प्रधानमंत्री अगर पर्याप्त संसाधन और मानवीय सहायता प्रदान नहीं करते तो यह अभियान सफल नहीं हो पाता। 12 नवंबर की सुबह दीपावली की सुबह यह हादसा हुआ। उसी दिन शाम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फोन करके मुझसे घटना की पूरी जानकारी ली। सुरंग में फंसे सभी 41 श्रमिकों को किसी भी कीमत में सकुशल बाहर निकालना हमारी प्राथमिकता थी। उनकी प्रेरणा से राज्य सरकार मजबूती के साथ बचाव अभियान में जुटी। बचाव में लगी टीमों का मनोबल बढ़ा।

End of Feed