Cloudburst in Mandi: हिमाचल प्रदेश के मंडी में बादल फटा, बाढ़ में कई बीघा जमीन बही

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 14, 2023, 11:47 AM IST

Cloudburst in Mandi: बादल फटने की घटना के बाद स्थानीय प्रशासन ने राहत एवं बचाव अभियान चलाया है करीब 40 लोगों को बचाकर सुरक्षित जगह पर ले जाया गया। मानसून का मौसम आते ही पहाड़ों पर बारिश का दौर शुरू हो गया है। शिमला में मंगलवार शाम को बारिश हुई।

Cloudburst in Mandi: हिमाचल प्रदेश के मंडी में बादल फटने की घटना हुई है। बादल फटने के बाद इलाके में बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं। यही नहीं यहां भूस्खलन होने की भी बात सामने आई है। बादल फटने की यह घटना मंगलवार को मंडी के धनयारा गांव में हुई। बादल फटने के बाद आई बाढ़ से कई बीघा जमीन जलमग्न हो गए और सड़क यातायात बाधित हो गया। मलबे में कई कारों के दबने की भी खबर है।

सुरक्षित जगह पर ले जाए गए 40 लोग

बादल फटने की घटना के बाद स्थानीय प्रशासन ने राहत एवं बचाव अभियान चलाया है करीब 40 लोगों को बचाकर सुरक्षित जगह पर ले जाया गया। मानसून का मौसम आते ही पहाड़ों पर बारिश का दौर शुरू हो गया है। शिमला में मंगलवार शाम को बारिश हुई। हमीरपुर, कांगड़ा में ओलावृष्टि हुई। मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश में 17 जून तक मौसम खराब रहने का अंदेशा जताया है।

End of Feed