Vijeta Dahiya News: जंतर-मंतर और देशभर में चल रहे CJP के विरोध प्रदर्शनों के बीच पार्टी के प्रवक्ता विजेता दहिया का एक वीडियो विवादों में आ गया। वीडियो पर बढ़ते विवाद के बाद CJP ने बड़ा फैसला लेते हुए उन्हें प्रवक्ता पद से हटा दिया है। बता दें कि दहिया का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है जिसमें वो बर्गर खाते हुए दिख रहे हैं।
ऐसा उनके असंवदेनशील व्यवहार को देखते हुए किया गया है। कॉकरोच जनता पार्टी के सोशल मीडिया अकाउंट से ऐलान करते हुए विजेता को सभी जिम्मेदारियों से मुक्त कर दिया गया है।
कॉकरोच जनता पार्टी ने ट्वीट किया-'हम अपनी प्रवक्ता विजेता दहिया के बेहद असंवेदनशील व्यवहार की कड़ी निंदा करते हैं। उनके वीडियो तब सामने आए जब शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारी और हमारी टीम पुलिस की बेरहम हिंसा का सामना कर रहे थे। ऐसा व्यवहार अस्वीकार्य है, यह समझ की पूरी कमी को दर्शाता है और हमारे आंदोलन के मूल्यों और सिद्धांतों के बिल्कुल विपरीत है।'
इसके जवाब में, हम विजेता दहिया को 'कॉकरोच जनता पार्टी' की प्रवक्ता के पद से हटा रहे हैं और उन्हें सभी आधिकारिक जिम्मेदारियों से मुक्त कर रहे हैं।
TIMES NOW Navbharat पर यह भी पढ़ें: सरकार ने हमारा वक्त बर्बाद किया, फोन जब्त किए, 5 घंटे बिठाकर रखा...नड्डा और CJP टीम की मुलाकात पर बोले अभिजीत दिपके
विजेता दहिया बर्गर खाते आए थे नजर
20 जुलाई को कॉकरोच जनता पार्टी ने संसद चलो मार्च का आयोजन किया था। इसमें हजारों की संख्या में लोग जुटे थे और उन्होंने संसद तक मार्च किया था। इसी बीच विजेता दहिया का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया था, जिसमें विजेता प्रोटेस्ट छोड़कर बर्गर खाते नजर आ रहे थे।
बर्गर खाने को लेकर उठे सवालों का जवाब
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में विजेता दहिया बर्गर खाने को लेकर उठे सवालों का जवाब देते नजर आए वीडियो में उन्होंने कहा कि 'मैंने बर्गर क्यों खाया? आज का ये बड़ा मुद्दा है तो कोई भी इंसान बर्गर क्यों खाता है, उसे भूख लगी हो या उसका बर्गर खाने का मन हो...मतलब तुम मुझे इतना जवाबदेह ठहरा रहे हो मतलब ये कोई नौकरी है क्या ये प्रोटेस्टर होना? तुमने मुझे इसके लिए चुना है, ठीक है जो मैं कर रहा हूं, देश के लिए कर रहा हूं, अपनी मर्जी से कर रहा हूं...
