बैरिकेड्स, आंसू गैस, लाठीचार्ज और नारेबाजी...तस्वीरों में देखें CJP की 'चलो संसद' मार्च का पूरा घटनाक्रम

दिल्ली में सोमवार को CJP के संसद की ओर बढ़े बड़े विरोध मार्च के दौरान राजधानी का मध्य क्षेत्र कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच छावनी में तब्दील दिखाई दिया। प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच कई स्थानों पर टकराव की स्थिति बनी, जहां आंसू गैस के गोले छोड़े गए और लाठीचार्ज की घटनाएं भी सामने आईं। ऐसे में यहां देखें घटनाक्रम से जुड़ी तस्वीरें।

CJP Chalo Sansad March: जगह-जगह बैरिकेड, ऑफिस जाने वालों के आईकार्ड चेक करते सुरक्षाकर्मी, दंगारोधी उपकरणों से लैस सुरक्षा बलों की जबर्दस्त तैनाती के बीच ढपली की थाप पर नारेबाजी करते हजारों नौजवानों की भीड़...ये नजारा सोमवार को दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के 'चलो संसद' विरोध प्रदर्शन का था। इस दौरान जुटे हजारों लोगों में अपने घरों से चुपके से निकले बच्चे, दूसरे राज्यों से आए बुजुर्ग और हाथों में तख्तियां लिए छात्र भी शामिल थे।

CJP Protest Today

तस्वीरें बोलती हैं! CJP का संसद मार्च और प्रदर्शन

आंसू गैस के गोले छोड़े गए

आंसू गैस के गोले छोड़े गए

संसद की तरफ बढ़ती नारेबाजी करती प्रदर्शनकारियों की भीड़ को रोकने के लिये मध्य दिल्ली में कई जगहों पर सुरक्षा बलों ने आंसू गैस के गोले छोड़े तो कुछ जगहों पर लाठीचार्ज किया गया। सुबह होते-होते मध्य दिल्ली लोगों से भर गई; प्रदर्शनकारी हाथों में झंडे और तख्तियां लिए समूहों में मार्च करते हुए और नारे लगाते हुए संसद की ओर जाने वाली सड़कों पर आगे बढ़ रहे थे।

End of Feed