CJP का संसद मार्च: संसद भवन के अंदर और बाहर क्या है हाल, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट

CJP Protest Ground Report: नीट पेपर लीक केस में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी का संसद मार्च जारी है। देखिए ग्राउंड रिपोर्ट

CJP Protest Ground Report: कॉकरोच जनता पार्टी का संसद मार्च पार्टिलायमेंट के पास पहुंच गया है। इस संसद मार्च के दौरान संसद के बाहर जहां पुलिस रोकने के लिए लाठीचार्ज से लेकर आंसू गैस के गोले छोड़ रही है, वहीं संसद के अंदर भी सुरक्षा एकदम टाइट कर दी गई है। संसद के मॉनसून सत्र के पहले दिन भले ही दोनों सदनों का कार्यवाही इस वक्त स्थगित है, लेकिन सुरक्षा एकदम से काफी बढ़ी हुई दिख रहा है।

ground report

संसद भवन के अंदर और बाहर क्या है हाल, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट

संसद के अंदर कैसा है माहौल?

संसद परिसर के अंदर मौजूद टाइम्स नाउ नवभारत की रिपोर्ट रंजीता झा ने कहा कि संसद के अंदर आने वाले सारे दरवाजे बंद कर दिए गए हैं। सुरक्षा कर्मी हर गेट पर मुस्तैद हैं। सीआईएसएफ की टीम पूरी तरह से किसी भी चुनौती से निपटने के लिए तैयार है। संसद के अंदर फायर ब्रिगेड की भी टीम तैनात कर दी गई है।

End of Feed