देश

'चलो संसद' मार्च से अभिजीत दीपके को उठा ले गई पुलिस, CJP प्रवक्ता सौरव दास का दावा

CJP Protest: दिल्ली में संसद मार्च के दौरान बड़ा बवाल। CJP प्रवक्ता सौरभ दास का दावा- पुलिस अभिजीत दिपके को जबरन उठा ले गई।

Image

'चलो संसद' मार्च से अभिजीत दीपके को उठा ले गई पुलिस, CJP प्रवक्ता सौरव दास का दावा

Abhijeet Dipke News: नीट-यूजी (NEET-UG) पेपर लीक मामले को लेकर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और फिर जिस तरह से सोनम वांगचुक को जंतर मंतर से दिल्ली पुलिस जबरन उठाकर ले गई, इन सबको लेकर दिल्ली की सड़कों पर उतरा छात्रों का गुस्सा अब पूरी तरह हिंसक टकराव में तब्दील हो गया है। वहीं, कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संसद मार्च के दौरान दिल्ली पुलिस भी प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए कड़ा एक्शन ले रही है। इस बीच सीजेपी (CJP) के राष्ट्रीय प्रवक्ता सौरभ दास ने सोशल मीडिया पर एक बेहद सनसनीखेज दावा करते हुए बताया कि आंदोलन की अगुवाई कर रहे पार्टी प्रमुख अभिजीत दिपके को दिल्ली पुलिस उठाकर ले गई है।

कॉजपा प्रवक्ता सौरभ दास ने कहा, 'पुलिस शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों पर बेरहमी से कार्रवाई कर रही है और उन्हें पीट रही है। सांसदों से सड़कों पर उतरे छात्रों के समर्थन में खड़े होने की अपील करते हैं।'

अभिजीत दीपके ने खत्म किया अपना अनशन

हाल ही में कॉकरोच जनता पार्टी के प्रेसिडेंट अभिजीत दीपके ने अपना अनशन खत्म कर दिया। अभिजीत दीपके ने सोनम वांगचुक के अनुरोध पर अपना अनशन आज समाप्त कर दिया। वहीं सोनम वांगचुक का अस्पताल से भी अनशन जारी है। अभिजीत दीपके ने 18 जुलाई को तब अपना अनशन शुरू किया था, जब 21 दिनों की लंबी भूख हड़ताल के बाद तबीयत बिगड़ने पर सोनम वांगचुक को डॉक्टरी इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

एक तरफ जहां जंतर-मंतर पर सीजेपी के कार्यकर्ता और समर्थक परीक्षा सुधारों की मांग को लेकर भारी संख्या में एकत्र हुए, वहीं दूसरी तरफ सोमवार को सरकार और प्रदर्शनकारियों के बीच बातचीत की पहल हुई। पार्टी के प्रतिनिधि सौरभ दास और आशुतोष रांका केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मिलकर आए।

संसद के गेट कुछ देर के लिए बंद किए गए

संसद भवन के कुछ गेट सोमवार को थोड़ी देर के लिए बंद कर दिए गए क्योंकि प्रदर्शनकारियों की भीड़ ने परिसर की ओर मार्च करने का प्रयास किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। कॉन्स्टिट्यूशन क्लब के पास कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के प्रदर्शन में शामिल लोगों को तितर-बितर करने के लिए सुरक्षाबलों द्वारा लाठीचार्ज किए जाने और आंसू गैस का इस्तेमाल किए जाने के बीच अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई।

संसद के निकट भारतीय रिजर्व बैंक के नजदीक कॉजपा के कम से कम सात प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया। अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षाबलों ने भारतीय रिजर्व बैंक के पास प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए हल्का बल प्रयोग किया। एक अधिकारी ने बताया कि संसद के कुछ गेट कुछ देर के लिए बंद कर दिए गए।

Nitin Arora
नितिन अरोड़ाauthor

नितिन अरोड़ा टाइम्स नाउ नवभारत में न्यूज डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया में उनका 6 वर्षों का अनुभव है। वह राजनीति, देश–विदेश की बड़ी घटनाओं और समसामयिक मुद्दों को गहराई से समझकर उन्हें सटीक और सरल भाषा में प्रस्तुत करने में माहिर हैं। उन्होंने अपने करियर में लगातार करंट अफेयर्स, पॉलिटिकल डेवलपमेंट्स, डिप्लोमैटिक घटनाएं और डिफेंस सेक्टर से जुड़े विषयों पर प्रभावशाली कॉन्टेंट तैयार किया है और अबतक 6 हजार से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। विभिन्न टॉपिक्स पर एक्सप्लेनेर, डेटा-आधारित रिपोर्ट्स और विश्लेषणात्मक कॉपी लिखने में उनकी मजबूत पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article