CJP Protest Ground Report: कॉकरोच जनता पार्टी का संसद मार्च पार्टिलायमेंट के पास पहुंच गया है। इस संसद मार्च के दौरान संसद के बाहर जहां पुलिस रोकने के लिए लाठीचार्ज से लेकर आंसू गैस के गोले छोड़ रही है, वहीं संसद के अंदर भी सुरक्षा एकदम टाइट कर दी गई है। संसद के मॉनसून सत्र के पहले दिन भले ही दोनों सदनों का कार्यवाही इस वक्त स्थगित है, लेकिन सुरक्षा एकदम से काफी बढ़ी हुई दिख रहा है।
संसद के अंदर कैसा है माहौल?
संसद परिसर के अंदर मौजूद टाइम्स नाउ नवभारत की रिपोर्ट रंजीता झा ने कहा कि संसद के अंदर आने वाले सारे दरवाजे बंद कर दिए गए हैं। सुरक्षा कर्मी हर गेट पर मुस्तैद हैं। सीआईएसएफ की टीम पूरी तरह से किसी भी चुनौती से निपटने के लिए तैयार है। संसद के अंदर फायर ब्रिगेड की भी टीम तैनात कर दी गई है।
संसद के बाहर क्या है हाल?
नीट पेपर लीक केस में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी का आज का संसद मार्च, पार्लियामेंट के एकदम नजदीक पहुंच चुका है। पुलिस ने इस मार्च को रोकने की कोशिश भी की है, लाठीचार्ज हो चुका है, आंसू गैस के गोले तक छोड़े जा चुके हैं, लेकिन प्रदर्शनकारी बढ़ते ही जा रहे हैं। इंडिया गेट पर मौजूद टाइम्स नाउ नवभारत के विद्यानाथ झा की रिपोर्ट के अनुसार पार्लियामेंट स्ट्रीट पर प्रदर्शनकारियों की भीड़ काफी है, जोरदार प्रदर्शन हो रहा है। यहां पुलिस ने आंसू गैस के गोले भी छोड़े हैं। पुलिस प्रदर्शनकारियों को रोकने की कोशिश कर रही है। पुलिस ने यहां लाठीचार्ज किया है, जिसके बाद से हंगामा बढ़ गया है।
कई जगह पुलिस बैरिकेड्स तोड़ डाले
बता दें कि CJP प्रदर्शनकारियों ने पटेल चौक पर पुलिस बैरिकेड्स तोड़े डाले हैं और पार्लियामेंट स्ट्रीट की ओर मार्च करने की कोशिश की है। जहां पुलिस लगातार उन्हें रोकने की कोशिश कर रही है। कई प्रदर्शनकारियों ने शास्त्री भवन के पास सुरक्षा अवरोधकों को तोड़ने की कोशिश की जिसके बाद सुरक्षा बलों ने प्रदर्शनकारियों को तितर बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े। एहतियात के तौर पर जनपथ, पटेल चौक, राजीव चौक, केंद्रीय सचिवालय और सेवा तीर्थ मेट्रो स्टेशनों में प्रवेश पर रोक लगाए जाने और गेट बंद किए जाने के कारण कई यात्री मेट्रो स्टेशनों के अंदर ही फंसे रहे। सुरक्षा में किसी भी तरह की चूक को रोकने के लिए मध्य दिल्ली में भारी संख्या में पुलिस और अर्द्धसैनिक बल तैनात हैं।
