CJP Protest: वॉलंटियर जुनैद मलिक पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, पुलिस पर अवैध हिरासत और उत्पीड़न का आरोप

Delhi: दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों के आंदोलन के दौरान खाना बांटने वाले वॉलंटियर जुनैद मलिक (Junaid Malik) अब अपनी सुरक्षा के लिए सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) पहुंचे हैं। जुनैद ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

Delhi: दिल्ली के जंतर-मंतर पर हाल ही में नीट पेपर लीक मुद्दे पर छात्र प्रदर्शन के दौरान भोजन और राहत सेवा देने वाले वॉलंटियर जुनैद मलिक (Junaid Malik) अब सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) पहुंचे हैं। जुनैद मलिक ने पुलिस पर उत्पीड़न, अवैध हिरासत और परिजनों को परेशान करने का गंभीर आरोप लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। याचिका में जुनैद ने शीर्ष अदालत से अपने और अपने परिवार के खिलाफ पुलिस की किसी भी तरह की दंडात्मक या जबरन कार्रवाई पर तुरंत रोक लगाने की मांग की है।

End of Feed