CJP Protest:'दर्द में भी नहीं झुकेंगे'... सोनम वांगचुक ने भूख हड़ताल खत्म करने से किया इनकार

स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार, अनशन शुरू करने के बाद से वांगचुक का वजन 8.5 किलोग्राम कम हो चुका है। उनका रक्तचाप (ब्लड प्रेशर) 109/70 मिमी एचजी दर्ज किया गया।

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने मंगलवार को कहा कि सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को मांसपेशियों की क्षति हुई है और वह 'बहुत दर्द' में हैं लेकिन इसके बावजूद उन्होंने अपनी अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल तब तक समाप्त करने से इनकार किया है जब तक सरकार बातचीत की पहल नहीं करती।संगठन के प्रदर्शन को 25 दिन हो गए हैं वहीं वांगचुक का अनशन 17वें दिन में प्रवेश कर गया है।

Sonam Wangchuk Hunger Strike

सोनम वांगचुक ने भूख हड़ताल खत्म करने से किया इनकार

कॉजपा की ओर से जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार, अनशन शुरू करने के बाद से वांगचुक का वजन 8.5 किलोग्राम कम हो चुका है। उनका रक्तचाप (ब्लड प्रेशर) 109/70 मिमी एचजी दर्ज किया गया।कॉजपा के संस्थापक अभिजीत दीपके ने कहा कि वांगचुक की मांसपेशियां लगातार कमजोर हो रही हैं और वह 'अत्यधिक पीड़ा' में हैं।

End of Feed