CJP कर सकती है अचानक प्रदर्शन, दिल्ली में बढ़ाई गई केंद्रीय बलों की तैनाती, चप्पे-चप्पे पर रहेगी निगरानी

Delhi CAPF Deployment: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 22 अक्टूबर को दिल्ली पुलिस और संबंधित केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों को तैनाती के समन्वय का निर्देश दिया। उन्होंने बताया कि दिल्ली पुलिस के अनुरोध पर तैनाती की अवधि बढ़ाने को मंजूरी दी गई।

Delhi CAPF Deployment: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राष्ट्रीय राजधानी में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों की 273 कंपनियों की तैनाती दूसरी बार बढ़ाकर 31 अक्टूबर तक कर दी है। आधिकारिक सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। राजनीतिक और अन्य समूहों की ओर से अचानक प्रदर्शन किए जाने की आशंका के मद्देनजर यह फैसला लिया गया है। इन कंपनियों को इस महीने की शुरुआत में कॉकराच जनता पार्टी (कॉजपा) के विरोध प्रदर्शनों के चलते दिल्ली बुलाया गया था।

CAPF PTI

दिल्ली में बढ़ाई गई केंद्रीय बलों की तैनाती (फोटो साभार- PTI)

दिल्ली में बढ़ाई गई केंद्रीय बलों की तैनाती

सूत्रों ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 22 अक्टूबर को दिल्ली पुलिस और संबंधित केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों को तैनाती के समन्वय का निर्देश दिया। उन्होंने बताया कि दिल्ली पुलिस के अनुरोध पर तैनाती की अवधि बढ़ाने को मंजूरी दी गई। सूत्रों ने कहा कि अक्टूबर के मध्य में भी इसी तरह तैनाती की अवधि बढ़ाने की मंजूरी दी गई थी। अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली पुलिस ने मंत्रालय को सूचित किया था कि शहर के विभिन्न ‘‘संवेदनशील’’ स्थानों पर राजनीतिक और अन्य संगठनों की ओर से अचानक प्रदर्शन किए जाने की आशंका है। उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए बलों की तैनाती की अवधि बढ़ाना आवश्यक था। सूत्रों ने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इस अनुरोध को मंजूरी दे दी है।

End of Feed