'पाकिस्तान की तरह भारत में तख्तापलट की साजिश रच रहे ध्रुव राठी...' शिकायतकर्ता ने की पासपोर्ट जब्त करने की मांग

Dhruv Rathee News Today: शिकायतकर्ता का कहना है कि ध्रुव राठी के बयान देश के खिलाफ युद्ध छेड़ने की साजिश जैसे हैं। उन्होंने शिकायत में सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो का जिक्र किया है, जिसमें ध्रुव राठी कथित तौर पर ऐसी बातें कहते दिख रहे हैं।

Dhruv Rathee News Today: यूट्यूबर ध्रुव राठी के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है। दिल्ली के वकील विवेक गर्ग ने पुलिस कमिश्नर, नॉर्थ जिले के डीसीपी और रूप नगर थाने में यह शिकायत दी है। आरोप है कि ध्रुव राठी ने एक इंटरव्यू में भारतीय सेना और पुलिस को सरकार के खिलाफ बगावत करने के लिए भड़काया है। शिकायतकर्ता का कहना है कि ध्रुव राठी के बयान देश के खिलाफ युद्ध छेड़ने की साजिश जैसे हैं। उन्होंने शिकायत में सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो का जिक्र किया है, जिसमें ध्रुव राठी कथित तौर पर ऐसी बातें कहते दिख रहे हैं।

Dhruv Rathi (1)

ध्रुव राठी के खिलाफ दर्ज हुई शिकायत (फोटो साभार- TNN/@dhruv_rathee)

ध्रुव राठी पर युद्ध छेड़ने की साजिश का आरोप

शिकायत में मांग की गई है कि ध्रुव राठी के पैसे के स्रोतों और उनके संपर्कों की जांच की जाए और उनका पासपोर्ट जब्त किया जाए। साथ ही भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच की जाए। शिकायतकर्ता विवेक गर्ग ने कहा, "ध्रुव राठी हमेशा देश के खिलाफ जहर उगलते हैं और विदेशी ताकतों के साथ मिलकर साजिश रचते हैं। खुद को यूट्यूबर कहते हैं। दो दिन पहले एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि सेना, पुलिस और कलाकार विद्रोह करें और सरकार को उखाड़ फेंके।"

End of Feed