CJP के तिरंगा मार्च से पहले दिल्ली में हाई अलर्ट, CP में तैनात किए गए 6000 पुलिसकर्मी, सेंट्रल पार्क बंद

CJP Protest: कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) का प्रस्तावित ‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च शाम 5 बजे प्रस्तावित है। इस मार्च को लेकर कनॉट प्लेस, राजीव चौक, सेंट्रल पार्क, जंतर-मंतर, पालिका बाजार, नजदीकी मेट्रो स्टेशन और लुटियंस दिल्ली के संवेदनशील इलाकों को सुरक्षा घेरे में ले लिया गया है।

CJP Protest: राष्ट्रीय राजधानी के कनॉट प्लेस स्थित सेंट्रल पार्क में शुक्रवार को कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के प्रस्तावित ‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले नई दिल्ली जिले में 6,000 से ज्यादा दिल्ली पुलिस जवानों, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) की 220 कंपनियों और बड़े पैमाने पर सीसीटीवी नेटवर्क की तैनाती की गई है। शाम 5 बजे प्रस्तावित इस मार्च के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कनॉट प्लेस, राजीव चौक, सेंट्रल पार्क, जंतर-मंतर, पालिका बाजार, नजदीकी मेट्रो स्टेशन और लुटियंस दिल्ली के संवेदनशील इलाकों को सुरक्षा घेरे में ले लिया गया है। इसके लिए दूसरे जिलों से भी अतिरिक्त फोर्स बुलाई गई है।

Police PTI

दिल्ली में 6000 पुलिसकर्मी तैनात (फोटो साभार- PTI)

CP में 6000 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात

पुलिस ने कनॉट प्लेस, पटेल चौक, आईटीओ और संसद मार्ग समेत कई जगह बैरिकेडिंग की है। अधिकारियों का कहना है कि कोशिश है कि आम लोगों की आवाजाही रोके बिना इस कमर्शियल हब के सभी एंट्री और एग्जिट पॉइंट्स को सुरक्षित रखा जाए। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा मजबूत करने के लिए अन्य जिलों से 5,000 अतिरिक्त जवानों को रिजर्व में रखा गया है। यह तैनाती नई दिल्ली के लिए तय CAPF की 220 कंपनियों के साथ मिलकर की जा रही है, जो आसपास के जिलों, बॉर्डर एरिया और अहम लोकेशन्स को भी कवर करेगी।

End of Feed