CJP के ‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च पर दिल्ली पुलिस का एक्शन, अभिजीत दिपके गिरफ्तार, दोपहर 12 बजे होगी कोर्ट में पेशी

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के ‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च और चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शनों के बाद दिल्ली पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। कनॉट प्लेस और नई दिल्ली के अन्य इलाकों में निषेधाज्ञा के उल्लंघन के आरोप में कई FIR दर्ज की गई हैं। पुलिस ने करीब 150 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया, जिनमें CJP संस्थापक अभिजीत दिपके भी शामिल हैं।

CJP's Lehra Do Tiranga March: कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके ने अपने समर्थकों को शुक्रवार शाम जंतर-मंतर आकर तिरंगा लहराने की अपील की थी। हालांकि, पुलिस ने दिपको को कनॉट प्लेस आने से पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया। थोड़ी देर में उनकी कोर्ट में पेशी होने वाली है।

abhijeet depke (3)

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च को लेकर पुलिस का सख्त एक्शन। PTI

वहीं, कनॉट प्लेस और नई दिल्ली के अन्य इलाकों में निषेधाज्ञा के बावजूद प्रदर्शन और भीड़ जुटने के मामलों में दिल्ली पुलिस ने कई FIR दर्ज की हैं। अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि शुक्रवार को ‘लहरा दो तिरंगा’ रैली और चुनाव आयोग के खिलाफ हुए प्रदर्शनों के दौरान प्रतिबंधों का उल्लंघन किया गया। पुलिस ने करीब 150 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया था। इनमें कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके भी शामिल हैं।

End of Feed