'फ्रांस, नेपाल और बांग्लादेश की हिंसा से CJP के प्रदर्शन की तुलना गलत, हम गांधी की राह पर हैं', समर्थकों से बोले अभिजीत दिपके

दिपके ने विदेशों में हुई हिंसक घटनाओं से आंदोलन की तुलना करने वालों पर सवाल उठाते हुए कहा कि सौरव दास और आशुतोष रांका ने जेल जाने के बाद भी हिंसा नहीं की। उन्होंने कहा कि भारत में सौरव दास और आशुतोष खुशी-खुशी जेल गए। उन्होंने वह नहीं किया, जो फ्रांस में हो रहा है।

कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) में अनियमितताओं और सीईसी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ पार्टी के विरोध प्रदर्शनों की तुलना फ्रांस, नेपाल और बांग्लादेश में हुई हिंसक घटनाओं से किए जाने को खारिज किया है। उन्होंने कहा कि पार्टी के नेता सौरव दास और आशुतोष रांका ने जेल जाने के बावजूद हिंसा का रास्ता नहीं अपनाया, बल्कि महात्मा गांधी के सत्याग्रह के रास्ते पर चलते हुए शांति और अहिंसा को चुना।

अभिजीत दिपके  (ANI)

अभिजीत दिपके (ANI)

त्योहार मनाएं लेकिन सौरव और आशुतोष को न भूलें

अपने समर्थकों के नाम भावुक संदेश में दिपके ने कहा कि त्योहारों के दौरान वे अपने परिवार और प्रियजनों के साथ समय बिताएं, लेकिन सौरव और आशुतोष को भी याद रखें। दोनों 13 अक्टूबर से जेल में हैं और अपने परिवारों के साथ त्योहार नहीं मना पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आंदोलन में शामिल होने का फैसला उनका अपना था, लेकिन इसके परिणाम उनके परिवारों को भी भुगतने पड़ रहे हैं।

End of Feed