देश

VIDEO: भारत पहुंचते ही क्या बोले Cockroach Janta Party के प्रमुख अभिजीत दीपके? अलर्ट मोड पर दिल्ली पुलिस

Cockroach Janta Party Protest: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने आज दिल्ली के जंतर-मंतर पर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन का आह्वान किया है। संगठन के संस्थापक अभिजीत दीपके शनिवार सुबह अमेरिका से दिल्ली पहुंचे और एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत में कहा कि NEET पेपर लीक मामले की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए शिक्षा मंत्री को इस्तीफा देना चाहिए। उन्होंने दावा किया कि इस विवाद के कारण कई छात्रों का भविष्य प्रभावित हुआ है और छात्रों में भारी नाराजगी है।

Image

दिल्ली के जंतर-मंतर पर आज कॉकरोच जनता पार्टी से जुड़े कार्यकर्ता करेंगे विरोध प्रदर्शन।

Cockroach Janta Party Protest: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने आज (6 जून) को शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त करने की मांग उठाते हुए दिल्ली के जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन का आह्वान किया है। सोशल मीडिया हैंडल के संस्थापक अभिजीत दीपके के शनिवार को सुबह करीब 8 बजे दिल्ली पहुंचने का कार्यक्रम है।

शनविार सुबह अभिजीत अमेरिका से भारत पहुंचे। दिल्ली एयरपोर्ट से बाहर निकलते हुए उन्होंने समाचार एजेंसी पीटीआई से बातचीत की। उन्होंने कहा कि शिक्षा मंत्री को इस्तीफा दे देना चाहिए। नीट पेपर लीक मामले में 5 छात्रों ने आत्महत्या कर लिया है।

दिल्ली पुलिस ने दी प्रदर्शन की इजाजत

बता दें कि जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन करने के लिए दिल्ली पुलिस ने भी इजाजत दे दी है। दिल्ली पुलिस सूत्रों के मुताबिक 1 हजार के करीब लोगो को ही जंतर मंतर पर प्रदर्शन करने की अनुमति दी जाती है कानून संगत। इससे ज़्यादा लोगो के जंतर मंतर पर प्रदर्शन करने की अनुमति नही है। सुप्रीम कोर्ट का डायरेक्शन भी है यह की जंतर मंतर पर कुल मिलाकर 1 हजार से ज्यादा भीड़ इकट्ठा नही हो सकती हैं ।

'कॉकरोच जनता पार्टी' के प्रस्तावित विरोध-प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गई हैं। कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए राजधानी में पैरा मिलिट्री फोर्सेस की 40 कंपनियों को तैनात किया गया है।

जंतर-मंतर और उसके आसपास के संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा का जिम्मा सीधे तौर पर दिल्ली के कई जिलों के ज्वाइंट सीपी, डीसीपी, एडिशनल डीसीपी और एसीपी स्तर के वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपा गया है, जो खुद जमीन पर उतरकर पल-पल की ड्यूटी और सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी कर रहे हैं।

बीजेपी नेता ने प्रदर्शन से पहले क्या कहा?

भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सदस्य सदानंद शेट तनावडे ने शुक्रवार को नयी दिल्ली में ’कॉकरोच जनता पार्टी’ द्वारा प्रस्तावित धरने को खारिज करते हुए कहा कि सोशल मीडिया अभियानों के माध्यम से बनाए गए ऐसे संगठन स्थापित पार्टियों पर कोई महत्वपूर्ण प्रभाव नहीं डाल सकते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे संगठन आते-जाते रहते हैं।

    Piyush Kumar
    पीयूष कुमारauthor

    पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

    और पढ़ें
    End of Article