कब तक जेल में रहेंगे सौरव दास और आशुतोष रांका? जमानत में देरी को लेकर CJP ने उठाए सवाल, चार जमानतदार खारिज करने पर जताई आपत्ति

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेता सौरव दास और आशुतोष रांका को बुधवार को पांच दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। दोनों पर जंतर-मंतर तक पहुंचने के लिए निजी संपत्ति में कथित तौर पर अतिक्रमण करने और शांति बनाए रखने के लिए दिए गए बॉन्ड की शर्तों का उल्लंघन करने का आरोप है। दोनों फिलहाल तिहाड़ जेल में हैं।

कॉकरोच जनता पार्टी के सह-संयोजक सौरभ दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत को लेकर विवाद बढ़ गया है। सीजेपी ने आरोप लगाया है कि दोनों की रिहाई की प्रक्रिया में जानबूझकर देरी की जा रही है और अदालत की कार्यवाही को टालने के लिए अलग-अलग तरीके अपनाए जा रहे हैं। संगठन का कहना है कि दोनों को हिरासत में बनाए रखने के लिए पर्याप्त कानूनी आधार नहीं है।

CJP leaders

सौरव दास, आशुतोष रांका।

सीजेपी नेता रत्ना सिंह ने दावा किया कि स्पेशल एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट (SEM) तय समय पर नहीं पहुंचे, जिसके कारण सुनवाई प्रभावित हुई। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि चार जमानतदारों को अस्पष्ट आधारों पर खारिज कर दिया गया। पुलिस की ओर से इन आरोपों पर तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई।

End of Feed