'फैसलों की आलोचना करें, संवैधानिक संस्थानों को निशाना न बनाएं': CJI सूर्यकांत का बड़ा संदेश

Central University of Himachal Pradesh: धर्मशाला में मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत ने कहा कि लोकतंत्र में नागरिकों को संवैधानिक निकायों के फैसलों की आलोचना करने का अधिकार है, लेकिन संस्थानों को निशाना बनाने से बचना चाहिए।

CJI Surya Kant Speech: प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) सूर्यकांत ने रविवार को कहा कि लोकतंत्र में नागरिकों को संवैधानिक निकायों के फैसलों की आलोचना करने का अधिकार है, लेकिन उन्हें इन संस्थानों को निशाना बनाने से बचना चाहिए। धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयूएचपी)के 10वें दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए प्रधान न्यायाधीश ने छात्रों से संवाद के दौरान कहा कि लोग अक्सर किसी फैसले और उस फैसले के पीछे मौजूद संस्था के बीच फर्क नहीं कर पाते हैं।

'फैसलों की आलोचना करें, संवैधानिक संस्थानों को निशाना न बनाएं': CJI सूर्यकांत का बड़ा संदेश

'फैसलों की आलोचना करें, संवैधानिक संस्थानों को निशाना न बनाएं': CJI सूर्यकांत का बड़ा संदेश

विश्वविद्यालय द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने कहा कि उनका मानना है कि इस प्रवृत्ति से लोकतंत्र को बनाए रखने के लिए जरूरी संस्थाओं में जनता के भरोसे को कम करने का खतरा पैदा होता है।

End of Feed