सबसे अधिक ट्रोल किए जाने वाले जजों में से एक हूं- विदाई भाषण में बोले CJI डी वाई चंद्रचूड़, इस बात के लिए मांगी माफी

CJI DY Chandrachud Farewell Speech: न्यायमूर्ति चंद्रचूड़ नौ नवंबर, 2022 को प्रधान न्यायाधीश नियुक्त किये गए थे। वह 10 नवंबर यानि कि रविवार को पदमुक्त हो जायेंगे। भारत के न्यायिक इतिहास के इस महत्वपूर्ण मौके पर मनोनीत प्रधान न्यायाधीश खन्ना और अटॉर्नी जनरल, सॉलिसिटर जनरल, सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष कपिल सिब्बल ने न्यायमूर्ति चंद्रचूड़ के योगदान की सराहना की।

CJI DY Chandrachud Farewell Speech: देश के वर्तमान चीफ जस्टिस डी.वाई. चंद्रचूड़ रविवार को रिटायर हो जाएंगे। सीजेआई डी.वाई. चंद्रचूड़ शुक्रवार को अपने अंतिम कार्य दिवस के दिन जब विदाई समारोह में शामिल हुए तो उन्होंने अपने भाषण में सोशल मीडिया ट्रोलिंग से लेकर न्यायपालिका में आने के बाद की चुनौती पर बात की। इस दौरान उन्होंने अपने माता पिता को भी याद किया और माफी भी मांगी।

End of Feed