बदला जाएगा औरंगजेब की कब्र वाले शहर का नाम, जानिए अब क्या होगा नया नाम

Aurangzeb Tomb: मुगल बादशाह औरंगजेब की कब्र वाले शहर के नाम को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। महाराष्ट्र के मंत्री संजय शिरसाट ने कहा है कि जिस शहर में मुगल सम्राट औरंगजेब की कब्र स्थित है, उसका नाम अब बदला जाएगा।

Aurangzeb Tomb: महाराष्ट्र के मंत्री संजय शिरसाट ने कहा है कि जिस शहर में मुगल सम्राट औरंगजेब की कब्र स्थित है, उसका नाम खुल्दाबाद से बदलकर रत्नापुर रखा जाएगा। सामाजिक न्याय मंत्री राज्य के कुछ अन्य नेता और दक्षिणपंथी संगठन छत्रपति संभाजीनगर शहर से लगभग 25 किलोमीटर दूर स्थित खुल्दाबाद से औरंगजेब की कब्र हटाए जाने की मांग कर रहे हैं। बता दें, औरंगजेब, उसके बेटे आजम शाह, निजाम आसफ जाह और कई अन्य लोगों की कब्रें इस इलाके में स्थित हैं।

Aurangzeb Tomb

औरंगजेब की कब्र जिस शहर में है, उसका बदला जाएगा नाम

औरंगजेब की कब्र के लिए महाराष्ट्र में कोई जगह नहीं- शिरसाट

शिरसाट ने पिछले महीने कहा था कि छत्रपति संभाजी महाराज को प्रताड़ित करने और उन्हें मार डालने वाले क्रूर सम्राट औरंगजेब की कब्र के लिए महाराष्ट्र में कोई जगह नहीं है। शिरसाट ने पत्रकारों से कहा कि छत्रपति संभाजीनगर को पहले खड़की के नाम से जाना जाता था और बाद में इसका नाम बदलकर औरंगाबाद कर दिया गया। शिवसेना नेता ने कहा कि इसी तरह खुल्दाबाद को पहले रत्नापुर के नाम से जाना जाता था। औरंगजेब के शासनकाल में कई जगहों के नाम बदले गए थे। हम खुल्दाबाद का नाम बदलकर रत्नापुर करने जा रहे हैं।

End of Feed