सुप्रीम कोर्ट के आदेश का असर, CISF की टीम पहुंची आरजी कर हॉस्पिटल; अब संभालेगी सुरक्षा की कमान

Kolkata Rape Murder Case: कोलकाता के आरजी कर कॉलेज-हॉस्पिटल की सुरक्षा अब सीआईएसएफ के हाथों में होगी। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद सीआईएसएफ की टीम ने आरजी कर कॉलेज-हॉस्पिटल का दौरा किया। इसके साथ ही इस संबंध में गृह मंत्रालय ने पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव को पत्र भी लिखा है।

Kolkata Rape Murder Case: कोलकाता कांड को लेकर सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद अब सीआईएसएफ की टीम आरजी कर कॉलेज-हॉस्पिटल की सुरक्षा व्यवस्था संभालेगी। हॉस्पिटल की सुरक्षा को लेकर गृह मंत्रालय ने पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव को पत्र लिखा है और कहा है कि अस्पताल परिसर में सीआईएसएफ की तैनाती की जाएगी। गृह मंत्रालय द्वारा पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव को लिखी गई चिट्ठी के मुताबिक, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के तहत अस्पताल परिसर में यह तैनाती होनी चाहिए।

Kolkata Rape Murder Case cisf

CISF संभालेगी सुरक्षा।

CISF की टीम पहुंची हॉस्पिटल

गृह मंत्रालय ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश के पालन के लिए आईजी सीआईएसएफ कोलकाता सेक्टर शिखर सहाय को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट आदेश के बाद सीआईएसएफ की टीम ने आज कोलकाता पुलिस के साथ आरजी कर हॉस्पिटल का दौरा किया है। गृह मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक, जल्द ही पूरी तरह से अस्पताल परिसर की सुरक्षा सीआईएसएफ संभालेगी।

End of Feed