देश

आंध्र प्रदेश के अनकापल्ली में फार्मा कंपनी में रिएक्टर विस्फोट, 13 लोगों की मौत; 33 घायल

आंध्र प्रदेश के अनकापल्ली जिले में बुधवार को एक फार्मा यूनिट में रिएक्टर विस्फोट में 13 मजदूरों की मौत हो गई और 33 अन्य घायल हो गए। अचुतापुरम विशेष आर्थिक क्षेत्र (सेज) में दवा कंपनी एसिएंटिया में लंच ब्रेक के दौरान यह विस्फोट हुआ। अधिकारियों ने बताया कि लंच ब्रेक के दौरान कंपनी परिसर में विस्फोट के बाद भीषण आग लग गई। कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई और वे जान बचाने के लिए बाहर भागे।

Image

सांकेतिक फोटो।

Photo : iStock

आंध्र प्रदेश के अचुतापुरम में बुधवार को एक फार्मा कंपनी के कारखाने में आग लग जाने की घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर 13 हो गई है। अनकापल्ली की जिलाधिकारी विजया कृष्णन ने बताया कि दुर्घटना दोपहर करीब सवा दो बजे एसेंटिया एडवांस्ड साइंसेस प्राइवेट लिमिटेड के संयंत्र में हुई।

घायलों का चल रहा इलाज

कृष्णन ने बताया कि फैक्ट्री में दो पालियों में 381 कर्मचारी काम करते हैं। विस्फोट दोपहर को भोजनावकाश के समय हुआ। इसलिए कर्मचारियों की उपस्थिति कम थी। उन्होंने कहा कि संदेह है कि विस्फोट बिजली के शॉर्ट सर्किट के कारण हुआ। उन्होंने बताया कि 33 घायल लोगों को अनकापल्ली और अचुतापुरम के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जबकि अग्निशमन विभाग छह दमकल गाड़ियों की मदद से बचाव कार्य में लगा हुआ है।

लंच ब्रेक के दौरान हुआ विस्फोट

अधिकारियों ने बताया कि लंच ब्रेक के दौरान कंपनी परिसर में विस्फोट के बाद भीषण आग लग गई। कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई और वे जान बचाने के लिए बाहर भागे। आग बुझाने के लिए कई दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। एनडीआरएफ, दमकल कर्मियों और पुलिस ने इमारत की तीसरी मंजिल पर फंसे कर्मचारियों को बचाया। घायलों को अनकापल्ली के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

पहली मंजिल का स्लैब ढहा

बता दें कि विस्फोट इतना जोरदार था कि इमारत की पहली मंजिल का स्लैब ढह गया। पूरे इलाके धुआं छा गया, जिससे बचाव अभियान में बाधा आ रही है। विस्फोट से आसपास के गांवों में भी लोगों में अफरा-तफरी मच गई। हादसे के बाद कर्मचारियों ने कंपनी के बाहर एकत्र होकर पीड़ितों के लिए मुआवजे और लापरवाही के लिए अधिकारियों को सजा देने की मांग की।

सीएम नायडू ने मौत पर जताया दुख

जिलाधिकारी ने बताया कि कारखाने में फंसे 13 लोगों को बचा लिया गया है। इस बीच मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने लोगों की मौत पर दुख जताया है। कहा गया कि मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि सरकार मृतक श्रमिकों के परिवारों के साथ खड़ी रहेगी।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article