चीन-पाक सावधान, आ रहा है समुद्र का नया सिकंदर; सर्वेक्षण में और बढ़ेगी इंडियन नेवी की क्षमता

INS Nirdeshak: 18 दिसंबर को भारतीय नौसेना को एक और अत्याधुनिक विशाल समुद्री जहाज मिलने जा रहा है। भारतीय नौसेना का यह नवीनतम सर्वेक्षण जहाज, 'निर्देशक' लगभग 3800 टन के विस्थापन वाला है और 110 मीटर लंबा है।

India Navy: भारतीय नौसेना (India Navy) को एक और अत्याधुनिक विशाल समुद्री जहाज मिलने जा रहा है। भारतीय नौसेना का यह नवीनतम सर्वेक्षण जहाज, 'निर्देशक' लगभग 3800 टन के विस्थापन वाला है और 110 मीटर लंबा है। यह समुद्री जहाज, दो डीजल इंजनों द्वारा संचालित है। भारतीय नौसेना का यह नया जहाज बेहद अत्याधुनिक हाइड्रोग्राफिक और महासागरीय सर्वेक्षण उपकरण से सुसज्जित है।

INS Nirdeshak

18 दिसंबर को नौसेना को मिलेगा नया 'निर्देशक', समुद्र में बढ़ेगी सर्वेक्षण शक्ति

18 दिसंबर को इसे नौसेना डॉकयार्ड, विशाखापत्तनम में नौसेना में शामिल किया जाएगा। 'निर्देशक' सर्वेक्षण पोत इस बड़े प्रोजेक्ट का दूसरा जहाज है, जिसे हाइड्रोग्राफिक सर्वेक्षण करने, नेविगेशन में सहायता और समुद्री संचालन का समर्थन करने के लिए डिजाइन किया गया है। नौसेना के इस समुद्री जहाज का निर्माण जीआरएसई कोलकाता में किया गया है। जहाज के निर्माण में 80 प्रतिशत से अधिक स्वदेशी सामग्री का उपयोग किया गया है। यह उपलब्धि जहाज के डिजाइन और निर्माण में भारत की विशेषज्ञता और भारतीय नौसेना के आत्मनिर्भरता की पुष्टि करती है।

End of Feed