'उम्मीद है PM मोदी चीन को क्लीन चिट नहीं देंगे', सिक्किम एयरस्पेस उल्लंघन के कथित दावे पर कांग्रेस ने केंद्र पर साधा निशाना

सिक्किम के ऊपर भारतीय हवाई क्षेत्र में चीनी सैन्य विमान के कथित तौर पर घुसने की खबर को लेकर कांग्रेस ने मोदी सरकार को घेरा है। कांग्रेस का दावा है कि 12 नवंबर को चीनी विमान करीब 20 मिनट तक सिक्किम के ऊपर मंडराता रहा और भारतीय वायुसेना की चेतावनियों को नजरअंदाज किया।

भारत और चीन के बीच सीमा विवाद को लेकर एक बार फिर सियासी हलचल तेज हो गई है। सिक्किम के ऊपर भारतीय हवाई क्षेत्र में चीनी सैन्य विमान के कथित तौर पर घुसने की खबर सामने आने के बाद कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है।

china (2)

चीन के विमान की भारतीय एयरस्पेस में एंट्री के कथित दावे पर कांग्रेस का केंद्र पर हमला। File Photo

कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सवाल किया है कि चीन की इस कथित हरकत पर सरकार क्या कदम उठाएगी? पार्टी ने यह भी कहा कि उम्मीद है कि प्रधानमंत्री इस बार चीन को क्लीन चिट नहीं देंगे। बता दें कि यह मामला 12 नवंबर की सुबह का बताया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, चीनी सैन्य विमान भारतीय हवाई क्षेत्र में दाखिल हुआ और करीब 20 से 25 मिनट तक सिक्किम के ऊपर मंडराता रहा।

End of Feed