Operation Sindoor: 'भारत के खिलाफ युद्ध में पाकिस्तान का दिया था साथ', चीन ने पहली बार कबूला सच

चीन ने पहली बार स्वीकार किया है कि उसने पिछले साल भारत-पाक संघर्ष के दौरान पाकिस्तान को रणक्षेत्र में तकनीकी सहायता प्रदान की थी। चीन की सरकारी मीडिया ‘सीसीटीवी’ में प्रसारित एक इंटरव्यू में एवीआईसी के इंजीनियर झांग हेंग ने बताया कि उनकी टीम ने संघर्ष के दौरान पाकिस्तान की मदद की और यह सुनिश्चित किया कि चीन निर्मित J-10CE लड़ाकू विमान पूरी युद्ध क्षमता के साथ काम करें। इससे पहले भारत के उप सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल राहुल आर सिंह भी दावा कर चुके थे कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान चीन ने पाकिस्तान को सैन्य और सैटेलाइट सहायता दी थी। अब चीन के इस खुलासे को उसके हथियारों की वैश्विक बिक्री बढ़ाने की रणनीति के तौर पर भी देखा जा रहा है।

Operation Sindoor: चीन ने पहली बार इस बात की पुष्टि की है कि उसने पिछले साल भारत-पाक संघर्ष के दौरान पाकिस्तान को रणक्षेत्र में तकनीकी सहायता दी थी। चीन की सरकारी मीडिया ‘सीसीटीवी’ की रिपोर्ट में यह दावा किया गया है। इस खुलासे के बाद ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर नई बहस छिड़ गई है।

Add a heading (28)

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की फाइल फोटो। AP

चीन के सरकारी प्रसारणकर्ता ‘सीसीटीवी’ ने विमानन उद्योग निगम (AVIC) के चेंगदू एयरक्राफ्ट डिजाइन एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट के इंजीनियर झांग हेंग का इंटरव्यू प्रसारित किया। एवीआईसी चीन के आधुनिक लड़ाकू विमानों और ड्रोन तकनीक को विकसित करने वाली बड़ी कंपनी मानी जाती है। हांगकांग के ‘साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट’ के मुताबिक, झांग हेंग ने स्वीकार किया कि उनकी टीम ने पिछले साल मई में भारत-पाक संघर्ष के दौरान पाकिस्तान को तकनीकी सहायता दी थी।

End of Feed