आर्मी चीफ द्विवेदी आज करेंगे जम्मू का दौरा, सुरक्षा स्थिति का लेंगे जायजा, जानिए क्या हैं मायने

आतंकियों के लगातार हमलों से जूझ रहे जम्मू क्षेत्र का आर्मी चीफ का दौरा अहम माना जा रहा है। इस दौरान सुरक्षा स्थिति पर विस्तार से चर्चा होगी। बता दें कि लगातार बढ़ते आतंकी हमलों के बीच सेना यहां नई रणनीति तैयार कर रही है।

Army Chief Jammu Visit: थल सेनाध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी आज जम्मू का दौरा कर वहां की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा करेंगे। उन्हें सुरक्षा बलों द्वारा उठाए जा रहे क्षेत्रों के बारे में फॉर्मेशन कमांडरों द्वारा जानकारी दी जाएगी। अधिकारी ने बताया कि इस दौरान अन्य सुरक्षा एजेंसियों के साथ एक सुरक्षा समीक्षा बैठक भी आयोजित होने की संभावना है। सेना प्रमुख का जम्मू दौरा इस मायने में अहम है कि हाल ही में ये क्षेत्र लगातार आतंकी हमलों का शिकार बना है। आतंकियों ने न सिर्फ आम लोगों को निशाना बनाया है बल्कि सेना को भी भारी नुकसान पहुंचाया है।

आर्मी चीफ का दौरा अहम

आतंकियों के लगातार हमलों से जूझ रहे जम्मू क्षेत्र का आर्मी चीफ का दौरा अहम माना जा रहा है। इस दौरान सुरक्षा स्थिति पर विस्तार से चर्चा होगी। बता दें कि लगातार बढ़ते आतंकी हमलों के बीच सेना यहां नई रणनीति तैयार कर रही है। उच्च प्रशिक्षित पाकिस्तानी आतंकवादियों की घुसपैठ को देखते हुए भारतीय सेना खुफिया सूचनाओं और सुरक्षा जरूरतों के अनुसार क्षेत्र में अपनी तैनाती को फिर से समायोजित कर रही है। रक्षा सूत्रों ने एएनआई को बताया कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान के 50-55 आतंकवादियों से निपटने के लिए क्षेत्र में लगभग 500 पैरा स्पेशल फोर्स कमांडो को तैनात किया गया है। ये आतंकी जम्मू में आतंकवाद को पुनर्जीवित करने के लिए प्रवेश कर चुके हैं।

End of Feed