न कोई तामझाम, न दिखावा...सरकारी स्कूल पहुंचे सीएम विजय, चटाई पर बैठकर बच्चों के साथ किया ब्रेकफास्ट

योजना के आधिकारिक उद्घाटन के बाद मुख्यमंत्री विजय सीधे स्कूल की उस कतार में पहुंच गए जहां बच्चे नाश्ते के लिए बैठे थे। किसी विशेष VIP प्रोटोकॉल या कुर्सी-मेज की परवाह किए बिना, विजय चटाई पर बच्चों के साथ जमीन पर ही बैठ गए।

CM Vijay Breakfast With Students: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने एक बार फिर अपने सादे और जमीनी अंदाज से लोगों का दिल जीत लिया है। तिरुवनमियूर के गांधी ग्रामम स्थित सरकारी मिडिल स्कूल पहुंचे मुख्यमंत्री विजय ने न सिर्फ स्कूली बच्चों के लिए मुफ्त नाश्ता योजना के विस्तार की शुरुआत की, बल्कि खुद बच्चों के बीच जमीन पर बैठकर उनके साथ नाश्ता भी किया। मुख्यमंत्री का यह अंदाज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग उनके इस जुड़ाव की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

Vijay breakfast with students

सीएम विजय ने छात्रों संग किया नाश्ता

नाम बदलकर किया योजना का विस्तार

मुख्यमंत्री विजय ने तिरुवनमियूर के सरकारी स्कूल में 'पेरुंथलैवर कामराजर फ्री ब्रेकफास्ट स्कीम' (Perunthalaivar Kamarajar Free Breakfast Scheme) के विस्तारित चरण का शुभारंभ किया। तमिलनाडु के महान नेता और पूर्व मुख्यमंत्री के सम्मान में इस योजना का नाम रखा 'पेरुंथलैवर कामराजर मुफ्त नाश्ता योजना' रखा गया है। इस योजना के विस्तार के साथ ही अब राज्य के हजारों और सरकारी स्कूलों के प्राथमिक व उच्च प्राथमिक छात्रों को सुबह का पौष्टिक और गरमा-गरम नाश्ता उपलब्ध कराया जाएगा।

End of Feed