लंदन में CJI के कार्यक्रम में सवाल पर हुआ बवाल, भड़का भारतीय दूतावास, कहा-ऐसा आचरण स्वीकार्य नहीं

सोशल मीडिया पर जारी भारतीय उच्चायोग (Indian Embassy in London) के बयान में कहा गया है, 'उनके संबोधन के बाद एक जीवंत चर्चा हुई। इसके बाद एक व्यक्ति ने कार्यक्रम में व्यवधान डालने की कोशिश की।’ बयान के अनुसार, 'इस तरह का अशोभनीय व्यवहार अस्वीकार्य है और सार्वजनिक चर्चा के लिए निर्धारित सम्मानजनक व्यवहार के विपरीत है।’

CJI Surya Kant : लंदन (London) में प्रधान न्यायाधीश सूर्य कांत (Surya Kant) के कार्यक्रम में बवाल होने पर भारतीय उच्चायोग ने इसकी आलोचना करते हुए बयान जारी किया है। उच्चायोग (Indian Embassy in London) ने कहा है कि सीजेआई के कार्यक्रम में व्यवधान पैदा करने वाला अशिष्ट अचारण स्वीकार्य नहीं है। विचारों में मतभेद होना एक लोकतांत्रिक समाज का स्वाभाविक हिस्सा है लेकिन असहमति को भी सभ्य एवं मर्यादित तरीके से रखा जा सकता है। दरअसल, गत चार जून को लंदन यूनिवर्सिटी के बिरबेक (Birkbeck) में एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

surya kant

प्रधान न्यायाधीश जस्टिस सूर्य कांत।

End of Feed