दिवाली पर छत्तीसगढ़ CM का बड़ा ऐलानः न फॉर्म, न लाइन...फिर बनी हमारी सरकार तो हर महिला को देंगे सालाना 15 हजार रुपए

  • Compiled by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Nov 12, 2023, 01:45 PM IST

Chhattisgarh Latest News: दरअसल, सीएम बघेल के घोषणा से जुड़ी यह टिप्पणी मौजूदा समय में इसलिए भी अहम हो जाती है, क्यों वहां विधानसभा के चुनाव हो रहे हैं। सूबे की 90-सदस्यीय विधानसभा की 20 सीट के लिए सात नवंबर को वोट डाले गए थे, जबकि दूसरे चरण में 17 नवंबर को 70 सीट पर मतदान होगा।

Chhattisgarh Latest News: कांग्रेस शासित छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दिवाली पर बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा है कि सूबे में अगर फिर से उनकी पार्टी की सरकार बनी तो वे लोग हर महिला को सालाना 15 हजार रुपए देंगे। यह रकम एक खास योजना के तहत दी जाएगी।

Bhupesh Baghel

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल। (फाइल)

रविवार (12 नवंबर, 2023) को मीडिया से बात करते हुए वह बोले- हम जब राज्य में फिर से सरकार बनाएंगे तो हम 'गृहलक्ष्मी योजना' शुरू करेंगे, जिसके तहत हम प्रत्येक महिला को एक वर्ष में 15,000 रुपए देंगे।" बघेल ने इसके अलावा रविवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट किया, ‘‘छत्तीसगढ़ गृह लक्ष्मी योजना: महिलाओं के खातों में हर साल 15000 रुपए। न फॉर्म भरें, न लाइन में लगें।

End of Feed