Chhattisgarh: 8 नक्सलियों के खात्मे के बाद पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, बीजापुर में बड़ी घटना टली; 25 किलो के IED नष्ट

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में मारे गए नक्सलियों को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। बीजापुर पुलिस ने बताया है कि उसूर-आवापल्ली मुख्य मार्ग पर उसूर से 3 किलोमीटर की दूरी पर धान मंडी के पास सड़क पर माओवादियों द्वारा लगाए गए 25 किलो के IED को BDS टीम ने खोजकर नष्ट कर दिया। सड़क के बीचोबीच प्लास्टिक के कंटेनर में IED रखा गया था ।

Bijapur Police Destroyed 25 kg IED: छत्तीसगढ़ में बीजापुर पुलिस को रविवार को बड़ी सफलता मिली है। उसूर-आवापल्ली मुख्य मार्ग पर उसूर से 3 किलोमीटर की दूरी पर धान मंडी के पास सड़क पर माओवादियों द्वारा लगाए गए 25 किलो के आईईडी को बीडीएस टीम ने खोजकर नष्ट कर दिया। माओवादियों ने सड़क के बीचों-बीच प्लास्टिक के कंटेनर में आईईडी को रखा था।

Bijapur Police Destroyed 25 kg IED

बीजापुर पुलिस ने 25 किलो के आईईडी को किया नष्ट।

पुलिस ने 25 किलो के आईईडी को किया नष्ट

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, माओवादियों ने बड़े वाहनों को नुकसान पहुंचाने की नीयत से कमांड स्वीच सिस्टम से आईईडी को मुख्यमार्ग पर प्लास्टिक के कंटेनर में रखा था। आईईडी से आम जनता को नुकसान हो सकता था। सुरक्षाबलों को क्षति पहुचाने की नीयत से आम जनता की जान की परवाह किए बगैर इस प्रकार मुख्यमार्ग पर आईईडी प्लांट करना, माओवादियों की बौखलाहट को दर्शाता है। सुरक्षाबलों द्वारा माओवादियों के खिलाफ की जा रही कार्रवाई से यह स्पष्ट है कि उनके नापाक मंसूबे कभी सफल नहीं होंगे।

End of Feed