छत्तीसगढ़ चार्टर प्लेन क्रैश: कलेक्टर रोहित व्यास ने बताई सच्चाई; बोले- कहीं कुछ नहीं हुआ, एक पुर्जा भी नहीं मिला

छत्तीसगढ़ प्राइवेट विमान क्रैश होने की खबर की सच्चाई सामने आ गई है। जशपुर के जिला कलेक्टर ने इसे अफवाह खारिज कर दिया। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि मौके की सघन जांच की जा रही है।

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में सोमवार को एक निजी विमान के पहाड़ी से टकराने की खबर को जिला प्रशासन ने खारिज कर दिया है। जशपुर के कलेक्टर रोहित व्यास और SSP डॉ लाल उमेद सिंह ने इस खबर के आने के बाद मौके का मुआयना करने के बाद कहा कि यह अफवाह है। उन्होंने कहा कि मौका मुआयना करने के बाद चार्टर प्लेन क्रैश होने के कोई साक्ष्य नहीं मिले है।

कलेक्टर रोहित व्यास ने बताई सच्चाई।

कलेक्टर रोहित व्यास ने बताई सच्चाई।

बता दें कि जशपुरनगर 20 अप्रैल 2026/ जिला प्रशासन से प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार की दोपहर जिले के नारायणपुर क्षेत्र में कुछ धुआं उठने की सूचना मिली थी । जिसके बाद मौके पर कलेक्टर रोहित व्यास और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ लाल उमेंद सिंह पहुंचे और जांच की।

End of Feed