Chhattisgarh News: दो दशक बाद पुनर्जीवित हुआ उप स्वास्थ्य केंद्र पोटाली, WHO ने माना बड़ी उपलब्धि

Chhattisgarh News: आईईडी हमले और जनप्रतिनिधि की हत्या के बावजूद परियोजना पूरी हुई, डब्ल्यूएचओ और सरकार की साझेदारी से नक्सल प्रभावित क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं में बड़ा बदलाव हुआ।

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के कुआकोंडा ब्लॉक में स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र पोटाली में नक्सली हिंसा के चलते लगभग 20 वर्षों से ठप स्वास्थ्य सुविधाएं फिर से बहाल हो गई है। दुरूह नक्सल प्रभावित क्षेत्र में उप स्वास्थ्य केंद्र पोटाली के पूरी तरह से कार्यशील होने पर विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने इसे बड़ी उपलब्धि के रूप में रेखांकित किया है।

Chhattisgarh News

उप स्वास्थ्य केंद्र पोटाली

भारत सरकार के अस्पिरेशनल ब्लॉक प्रोग्राम, छत्तीसगढ़ सरकार की नियाद नेल्लानार योजना और डब्ल्यूएचओ इंडिया के सहयोग से इसे एक आयुष्मान भारत - हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के रूप में विकसित किया गया है। यह केंद्र अब तीन गांवों के 2,583 निवासियों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर रहा है। स्वास्थ्य केंद्र में छह बेड का वार्ड के साथ ही एक सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी, एक ग्रामीण स्वास्थ्य अधिकारी और 26 आशा कार्यकर्ताओं को (मितानिन) तैनात किया गया है।

End of Feed