देश

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में भाजपा ने महापौर प्रत्याशियों की घोषणा की, जानें किसे कहां से मिला टिकट

छत्तीसगढ़ में हो रहे नगरीय निकाय चुनाव के प्रत्याशियों की भाजपा ने लिस्ट जारी की है। कुल 47 नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद के लिए उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है।

Image

भाजपा ने महापौर प्रत्याशियों की घोषणा की

छत्तीसगढ़ भाजपा ने रविवार को सभी 10 नगरीय निकाय चुनावों के लिए महापौर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। पार्टी ने प्रदेश के विभिन्न शहरों में अपने उम्मीदवारों का चयन किया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने मेयर प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की है।छत्तीसगढ़ भाजपा ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, "राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की अनुमति एवं प्रदेश चुनाव चयन समिति की अनुशंसा के आधार पर प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने नगरीय निकाय चुनाव 2025 हेतु नगर पालिका निगम, महापौर पद के लिए निम्नलिखित उम्मीदवारों की घोषणा की है।"

भाजपा की ओर से जारी इस लिस्ट के अनुसार प्रदेश की राजधानी रायपुर से मीनल चौबे को उम्मीदवार बनाया गया है। इसके अलावा, दुर्ग से अलका बाघमार, राजनांदगांव से मधुसूदन यादव, धमतरी से जगदीश रामू वोहरा, जगदलपुर से संजय पांडेय, रायगढ़ से जीवर्धन चौहान, कोरबा से संजू देवी राजपूत, बिलासपुर से पूजा विधानी, अंबिकापुर से मंजूषा भगत, चिरमिरी से राम नरेश राय को उम्मीदवार बनाया गया है।

अब सबकी नजर नगर पंचायत चुनाव को लेकर जारी होने वाली लिस्ट पर

जानकारी के अनुसार, सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों को ध्यान में रखते हुए इन प्रत्याशियों का चयन किया गया है। सभी प्रत्याशियों का अपने-अपने क्षेत्र में मजबूत जनसमर्थन है। इसके अलावा, भाजपा नगर पंचायत चुनाव के लिए कैंडिडेट्स के नामों का ऐलान भी जल्द कर सकती है। छत्तीसगढ़ में अब सबकी नजर नगर पंचायत चुनाव को लेकर जारी होने वाली लिस्ट पर होगी। इसके साथ-साथ कांग्रेस के प्रत्याशियों की सूची का भी इंतजार है। कांग्रेस सूत्रों की मानें तो पार्टी जल्द ही उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर सकती है।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article