देश

Chhattisgarh Naxal Operation: बीजापुर में नक्सिलयों का IED ब्लास्ट, 2 जवान घायल, पहले 22 ने किया था सरेंडर

Chhattisgarh Naxal Operation: बीजापुर में नक्सलियों के आईडी ब्लास्ट के बाद सुरक्षाबलों ने इलाके को घेर लिया है और सर्च अभियान जारी है।

Image

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों का हमला

Chhattisgarh Naxal Operation: छत्तीसगढ़ में नक्सलियों ने आईडी ब्लास्ट किया है। इस ब्लास्ट में दो जवान घायल हो गए हैं। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों ने सुरक्षाबलों को निशाना बनाया है। इस हमले से पहले दिन में बीजापुर में ही कई नक्सलियों ने सरेंडर किया था।

एसटीएफ की टीम को बनाया निशाना

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में रविवार को नक्सलियों ने सुरक्षाकर्मियों के एक वाहन को निशाना बनाकर आईईडी विस्फोट कर दिया जिसमें दो सुरक्षाकर्मी घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि विस्फोट के कारण राज्य पुलिस की इकाई विशेष कार्य बल (एसटीएफ) के दो जवान घायल हो गए। एक अधिकारी ने बताया कि विस्फोट शाम करीब पौने छह बजे मद्देड़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गोरला नाले के पास हुआ। उन्होंने बताया कि एसटीएफ की एक टीम नक्सल विरोधी अभियान के बाद पिकअप वाहन से लौट रही थी, उस दौरान ही यह विस्फोट हुआ। उन्होंने बताया कि नक्सलियों ने वाहन को निशाना बनाने के लिए विस्फोट किया, लेकिन विस्फोट कुछ दूरी पर हुआ।

बीजापुर और नारायणपुर में 22 नक्सलियों ने किया सरेंडर

बीजापुर और नारायणपुर इलाके में हाल ही में माओवादियों के खिलाफ चलाए गए बड़े अभियान के बाद रविवार को 22 माओवादियों ने आत्मसमर्पण कर दिया। इनमें से छह माओवादियों पर कुल 11 लाख रुपए का इनाम था। सभी ने छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सीआरपीएफ के डीआईजी देवेंद्र सिंह नेगी के समक्ष आत्मसमर्पण किया। पुलिस अधिकारी ने कहा कि इनमें से अयातु पुनेम, पांडु कुंजम, कोसी तमो, सोना कुंजम और लिंगेश पदम पर दो-दो लाख रुपये का इनाम था, जबकि तिबरूराम माडवी को पकड़ने के लिए एक लाख रुपये इनाम घोषित किया गया था।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article