Chhattisgarh Naxal Attack में 50Kg IED हुआ यूज, किराए की वैन से जा रहे थे जवान; 10 प्वॉइंट्स में समझें- कैसे हुआ यह हमला

  • Compiled by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Apr 26, 2023, 05:50 PM IST

Chhattisgarh Naxal Attack in 10 Points: नक्सली हमले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसकी कड़ी आलोचना की। उन्होंने घटना के दौरान शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी। साथ ही कहा कि जवानों के बलिदान को हमेशा याद किया जाएगा। दंतेवाड़ा जिले में हुए बुधवार को नक्सली अटैक में 10 पुलिसकर्मी और एक चालक की जान चली गई।

Chhattisgarh Naxal Attack in 10 Points: छत्तीसगढ़ में हुए जिस बड़े नक्सली हमले में 10 पुलिस वालों और एक नागरिक (ड्राइवर) की जान चली गई, उसमें 50 किलो का शक्तिशाली इंप्रूवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) इस्तेमाल किया गया था। यह ब्लास्ट इतना जबरदस्त था, इस बात का अंदाजा हादसे के बाद मौके पर हुए "भीमकाय गड्ढे" से लगाया जा सकता है। वहां पर बड़ा और गहरा सा गड्ढा हो गया था, जबकि आसपास के पेड़ भी उखड़ गए थे।

Chhattisgarh, Naxal Attack, Bhupesh Baghel

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में हुए नक्सली हमले के बाद का नजारा। (वीडियो स्क्रीनग्रैब)

इस बीच, सूत्रों के हवाले से कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया कि डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (डीआरजी) के वे सारे पुलिस वाले उस समय किराए की मिनी वैन के जरिए जा रहे थे। आशंका जताई गई कि चूंकि इस वैन में कोई बैलिस्टिक सुरक्षा नहीं थी लिहाजा विस्फोट के बल के चलते वह कम से कम 20 फीट दूर जाकर गिरी होगी। आइए, 10 प्वॉइंट्स में समझते हैं कि बुधवार (26 अप्रैल, 2023) को छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में क्या कुछ हुआ:

End of Feed