Chhattisgarh News:'नक्सलवाद के समूल उन्मूलन की ओर बढ़ता छत्तीसगढ़' बोले मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Chhattisgarh News: नक्सलियों के खिलाफ लड़ाई में मिली ऐतिहासिक सफलता पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुरक्षाबलों को बधाई दी।

Chhattisgarh News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों को नक्सलियों के खिलाफ मिली बड़ी सफलता को नक्सल मुक्त छत्तीसगढ़ के लक्ष्य के लिए एक बड़ा कदम बताते हुए कहा कि बस्तर अब गनतंत्र से गणतंत्र की ओर आगे बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के कुशल नेतृत्व को इस सफलता की बुनियाद बताया।

Chhattisgarh CM

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

उन्होंने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जी के नेतृत्व में मार्च 2026 तक हमारा प्रदेश नक्सलवाद मुक्त होकर रहेगा। प्रधानमंत्री श्री मोदी की दूरदर्शी नीति और प्रभावी रणनीति के कारण सुरक्षाबलों को लगातार सफलता मिल रही है और हम लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं।

End of Feed