मदन लाल जलालपुर के निलंबन पर चन्नी ने उठाए सवाल, बोले- पार्टी संविधान के मुताबिक हो कार्रवाई

पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने कांग्रेस नेता मदन लाल जलालपुर के निलंबन पर सवाल उठाते हुए कहा कि पार्टी संविधान के अनुसार कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने जलालपुर का समर्थन करते हुए कहा कि कांग्रेस को अपने वरिष्ठ नेताओं को साथ लेकर चलना चाहिए और इस मुद्दे पर वह पार्टी हाईकमान से भी बात करेंगे।

पंजाब कांग्रेस में पूर्व विधायक मदन लाल जलालपुर के निलंबन को लेकर सियासत तेज हो गई है। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी रविवार को जलालपुर से मिलने पहुंचे और उनके निलंबन पर सवाल उठाते हुए कहा कि कांग्रेस को अपने वरिष्ठ और जुझारू नेताओं को साथ लेकर चलना चाहिए।

charanjit singh channi

जलालपुर के बचाव में उतरे पूर्व CM चन्नी, बोले- कांग्रेस को नेताओं को साथ लेकर चलना होगा।

चन्नी ने कहा कि उन्होंने जलालपुर को जारी किया गया निलंबन नोटिस देखा है। उनके अनुसार, कांग्रेस के संविधान के तहत प्रशासनिक समिति के चेयरमैन के पास किसी AICC, PCC सदस्य या पूर्व विधायक को सीधे निलंबित करने का अधिकार नहीं है। समिति केवल अपनी सिफारिश प्रदेश अध्यक्ष को भेज सकती है, जबकि अंतिम फैसला पार्टी हाईकमान के स्तर पर लिया जाता है। उन्होंने कहा कि मदन लाल जलालपुर AICC और PCC दोनों के सदस्य हैं, इसलिए उनके मामले में पार्टी की निर्धारित प्रक्रिया का पालन किया जाना चाहिए।

End of Feed