Chandrayaan-3: वह दिन भी आएगा...जब बच्चे कहा करेंगे, चंदा मामा बस एक टूर के- सफल लैंडिंग पर बोले PM मोदी

  • Compiled by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Aug 23, 2023, 08:02 PM IST

Narendra Modi on Chandrayaan-3 Soft Landing: दरअसल, इसरो ने 23 अगस्त 2023 को अंतरिक्ष क्षेत्र में एक नया इतिहास रचते हुए चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर लैंडर ‘विक्रम’ और रोवर ‘प्रज्ञान’ से लैस एलएम की साफ्ट लैंडिग कराने में सफलता हासिल की। भारतीय समयानुसार शाम करीब छह बजकर चार मिनट पर इसने चांद की सतह को छुआ।

Narendra Modi on Chandrayaan-3 Soft Landing: चंद्रमा के साउथ पोल पर इंडिया की सॉफ्ट लैंडिंग के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कभी ऐसा कहा जाता था कि "चंदा मामा बहुत दूर के", मगर एक दिन ऐसा भी आएगा जब बच्चे कहा करेंगे कि "चंदा मामा बस एक टूर के हैं"। ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने जोहानिसबर्ग के दौरे पर पहुंचे भारतीय पीएम ने वीडियो कांफ्रेंस के जरिए इस दौरान देशवासियों को अपनी स्पीच में बताया, ‘‘हमारे साइंटिस्ट्स की मेहनत और प्रतिभा से देश चांद के उस दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचा है, जहां आज तक दुनिया का कोई भी देश नहीं पहुंच सका है। अब आज के बाद से चांद से जुड़े मिथक बदल जाएंगे। कथानक भी बदल जाएंगे। और नई पीढ़ी के लिए कहावतें भी बदल जाएगी।’’

narendra modi on chanda mama dur ke

तस्वीर का इस्तेमाल सिर्फ प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है। (क्रिएटिवः अभिषेक गुप्ता)

पीएम ने आगे कहा, ‘‘...और नई पीढ़ी के लिए कहावतें भी बदल जाएंगी। कभी कहा जाता था- चंदा मामा बहुत दूर के हैं, अब एक दिन वो भी आएगा...जब बच्चे कहा करेंगे, चंदा मामा बस एक टूर के हैं।’’ उनके मुताबिक, ‘‘भारत अब चांद पर है और अब ‘चंद्र पथ’ पर चलने का समय है।’’

End of Feed