चांद पर उतरने को Chandrayaan-3 पूरी तरह से तैयार, पढ़िए इस Moon mission का अब तक का सफर

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Aug 23, 2023, 06:54 AM IST

चंद्रयान 3 में ही विक्रम लैंडर मौजूद है जिसकी मदद से प्रज्ञान रोवर चांद की सतह पर उतरेगा। विक्रम में लगे कैमरे से इसरो को तस्वीरें भेजी जा रही हैं।

Chandrayaan-3 Moon landing: भारत का तीसरा चंद्र मिशन चंद्रयान-3 अपना पहला सॉफ्ट-लैंडिंग करने के लिए पूरी तरह तैयार है। रविवार सुबह मिशन का दूसरा और आखिरी डीबूस्टिंग ऑपरेशन सफलतापूर्वक पूरा किया गया। इसके बाद मॉड्यूल की आंतरिक जांच की जाएगी और 23 अगस्त को पावर्ड डिसेंट शुरू होने की उम्मीद है। इसरो ने बताया- दूसरे और आखिरी डीबूस्टिंग ऑपरेशन ने एलएम कक्षा को सफलतापूर्वक 25 किमी x 134 किमी तक कम कर दिया है। मॉड्यूल को आंतरिक जांच से गुजरना होगा और तय किए गए लैंडिंग स्थल पर सूर्योदय का इंतजार करना होगा। पावर्ड डिसेंट 23 अगस्त, 2023 को लगभग शाम 5.45 बजे शुरू होने की उम्मीद है।

चंद्रयान-3 का अब तक का सफर

6 जुलाई: इसरो ने घोषणा की कि चंद्रयान-3 मिशन 14 जुलाई को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा के दूसरे लॉन्च पैड से लॉन्च होगा।

End of Feed