देश

PIB Fact Check: सोशल मीडिया पर 239 रुपए वाला फ्री रिचार्ज देने का मैसेज वायरल, फर्जी या असली?

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Aug 22, 2023, 12:59 PM IST

इस तरह के viral संदेशों पर भरोसा करने से पहले अच्छी तरह से जांच-परख कर लें। हम आपको बता रहे हैं कि इस मैसेज में कितनी सच्चाई है।

Image

पीआईबी ने किया वायरस मैसेज से आगाह

PIB Fact Check: इन दिनों सोशल मीडिया पर एक WhatsApp मैसेज में दावा किया जा रहा है कि केंद्र सरकार द्वारा 'फ्री मोबाइल रिचार्ज योजना' के तहत सभी भारतीय यूजर्स को 28 दिन का रिचार्ज फ्री में दिया जा रहा है। इस तरह के संदेशों पर भरोसा करने से पहले अच्छी तरह से जांच-परख कर लें। हम आपको बता रहे हैं कि इस मैसेज में कितनी सच्चाई है।

पीआईबी ने बताया है कि यह दावा पूरी तरह फर्जी है। केंद्र सरकार द्वारा ऐसी कोई योजना नहीं चलाई जा रही है। बता दें कि इस तरह के मैसेज से लोगों के साथ धोखाधड़ी की जाती है। इसलिए आपको इस मैसेज से सावधान रहने की जरूरत है। इस तरह के किसी लिंक पर क्लिक न करें।

इस पूरे मैसेज में क्या लिखा है पढ़ें-

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा फ्री मोबाइल रिचार्ज योजना के तहत सभी भारतीय यूजर को 239 रुपए का 28 दिन वाला रिचार्ज फ्री में देने का वादा किया है तो अभी नीचे नीले रंग के लिंक पर क्लिक करके अपने नंबर पर रिचार्ज करें।

मैंने भी अपना 28 दिन का फ्री रिचार्ज किया है, आप भी अभी नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करके 28 दिन का Free Recharge कर सकते हैं।

फर्जी मैसेज से पीआईबी ने किया सावधान

हालांकि इस फर्जी मैसेज में जो तारीख है उसमें इस सुविधा को पाने की अंतिम तिथि 30 मार्च, 2023 लिखा हुआ साफ दिख रहा है, लेकिन यह फिर से वायरल हो रहा है, इसीलिए PIB ने ट्वीट कर दोबारा लोगों से सावधान रहने की अपील की है।

अमित कुमार मंडल
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

'त्योहार सभी के लिए, मुस्लिमों के शामिल होने में कुछ गलत नहीं', VHP और नितेश राणे के रुख पर बोलीं अमृता फडणवीस

'त्योहार सभी के लिए, मुस्लिमों के शामिल होने में कुछ गलत नहीं', VHP और नितेश राणे के रुख पर बोलीं अमृता फडणवीस

आज की ताजा खबर, 9 सितंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: राजस्थान में निकाय चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान जारी...अमेरिकी सेना ने पांच ईरानी तेल टैंकरों को नष्ट किया, मंत्री के परिसरों पर ED के छापे

आज की ताजा खबर, 9 सितंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: राजस्थान में निकाय चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान जारी...अमेरिकी सेना ने पांच ईरानी तेल टैंकरों को नष्ट किया, मंत्री के परिसरों पर ED के छापे

ED का एक्शन, कर्नाटक के PWD मंत्री सतीश जारकीहोली और सांसद बेटी के ठिकानों पर छापेमारी

ED का एक्शन, कर्नाटक के PWD मंत्री सतीश जारकीहोली और सांसद बेटी के ठिकानों पर छापेमारी

राजस्थान निकाय चुनाव: पहले चरण का मतदान जारी, 4 नगर निगमों में लोग कर रहे मतदान, मेघवाल ने भी डाला वोट

राजस्थान निकाय चुनाव: पहले चरण का मतदान जारी, 4 नगर निगमों में लोग कर रहे मतदान, मेघवाल ने भी डाला वोट

'हाथ पर हाथ रखकर न बैठें, कटोरा लेकर केंद्र के पास जाने के बजाय राजस्व बढ़ाएं', कंगना रनौत किसपर बुरी तरह भड़कीं?

'हाथ पर हाथ रखकर न बैठें, कटोरा लेकर केंद्र के पास जाने के बजाय राजस्व बढ़ाएं', कंगना रनौत किसपर बुरी तरह भड़कीं?