चांद पर 'सो' गया रोवर, अब 20 दिन बाद फिर टूटेगी नींद, ISRO ने मिशन चंद्रयान-3 पर दिया ताजा अपडेट

  • Authored by: प्रांजुल श्रीवास्तव
  • Updated Sep 2, 2023, 11:13 PM IST

Chandrayaan-3 Mission update: इसरो ने एक ताजा ट्वीट में शनिवार को बताया है कि चंद्रयान-3 के प्रज्ञान रोवर ने अपना काम पूरा कर लिया है। अब इसे चांद के दक्षिणी ध्रुव पर सुरक्षित रूप से पार्क किया गया है और स्लीप मोड में सेट किया गया है।

Chandrayaan-3 Mission update: भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी (ISRO) ने अपने चंद्रयान-3 मिशन को लेकर ताजा अपडेट दिया है। इसरो ने एक ताजा ट्वीट में शनिवार को बताया है कि चंद्रयान-3 के प्रज्ञान रोवर ने अपना काम पूरा कर लिया है। अब इसे चांद के दक्षिणी ध्रुव पर सुरक्षित रूप से पार्क किया गया है और स्लीप मोड में सेट किया गया है।

Chandrayaan-3

चंद्रयान-3 रोवर प्रज्ञान

इसरो ने आगे बताया कि रोवर प्रज्ञान में दोनों पेलोड APXS और LIBS अब बंद हैं। इन पेलोड से सारा डेटा लैंडर के जरिए पृथ्वी तक पहुंचा दिया गया है। इसरो ने कहा, रोवर प्रज्ञान की बैटरी पूरी तरह से चार्ज है।

End of Feed