आगे बढ़ सकती है चंद्रयान-3 की लैंडिंग की तारीख, ISRO के वैज्ञानिक ने दिया बड़ा बयान

  • Authored by: प्रांजुल श्रीवास्तव
  • Updated Aug 21, 2023, 07:46 PM IST

Chandrayaan-3: इसरो के वैज्ञानिक नीलेश एम. देसाई ने कहा है कि 23 अगस्त को चंद्रयान-3 की लैंडिंग से 2 घंटे पहले हम लैंडर मॉड्यूल को कमांड देंगे और स्थितियों का आंकलन करेंगे। अगर हमें कुछ भी आपत्तिजनक लगता है तो हम चंद्रयान-3 की लैंडिंग को स्थगित कर देंगे और 27 अगस्त को लैंडर को चंद्रमा पर उतारेंगे।

Chandrayaan-3: देश ही नहीं दुनिया चंद्रयान-3 की लैंडिंग का इंतजार कर रही है। 23 अगस्त को शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चंद्रयान-3 चंद्रमा की सतह पर लैंड करेगा। इससे पहले इसरो के वैज्ञानिक ने बड़ा बयान दिया है। Space Applications Centre-ISRO के डायरेक्टर नीलेश एम. देसाई ने कहा है कि अगर 23 अगस्त स्थितियां अनुकूल नहीं हुई तो लैंडिंग की तारीख को आगे बढ़ाया जा सकता है।

Chandrayaan-3

बढ़ सकती है चंद्रयान-3 की लैंडिंग की तारीख

न्यूज एजेंसी एएनआई को दिए बयान के मुताबिक, नीलेश एम. देसाई ने कहा है कि 23 अगस्त को, चंद्रयान-3 के चंद्रमा पर उतरने से दो घंटे पहले हम लैंडर मॉड्यूल की स्थिति और चंद्रमा पर स्थितियों का आंकलन करेंगे और उसी आधार पर निर्णय लेंगे।

End of Feed