देश

Uttarakhand Rain Alert: उत्तराखंड के इन जिलों में अगले 24 घंटों में भारी बारिश की चेतावनी

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Aug 21, 2023, 08:59 PM IST

मौसम विभाग ने एक बार फिर से उत्तराखंड में आफत की भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने मौसम का पूर्वानुमान जारी करते हुए रविवार से प्रदेशभर में भारी बारिश का अनुमान जताया है।

Image

एक बार फिर से उत्तराखंड में आफत की भारी बारिश का अलर्ट जारी

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून समेत 10 जिलों में तेज गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है, मौसम विभाग की चेतावनी के बाद प्रशासन की टीम अलर्ट मोड में है।मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में उत्तराखंड के कई जिलों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है, मौसम विभाग की मानें तो उत्तराखंड के नैनीताल, चंपावत और बागेश्वर जिलों और देहरादून, टिहरी, पौड़ी, अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना जताई है।गौर हो कि उत्तराखंड में लगातार बारिश और नदियों और नालों के बढ़े जलस्तर से लोग बेहाल हैं।

उत्तराखंड को लेकर मौसम विभाग ने कहा कि 25 अगस्त तक भारी बारिश होगी। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने कहा कि 21,22,23,24 और 25 अगस्त को प्रदेशभर के अधिकांश जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट है। जबकि 26 अगस्त से भारी बारिश से राहत मिलने की उम्मीद है।

ऑरेंज अलर्ट जारी किया था

गौरतलब है कि इससे पहले मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के अलग-अलग स्थानों पर अगले दो से तीन दिनों के दौरान बहुत भारी वर्षा का अनुमान जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया था।

आपदा की दृष्टि से संवेदनशील शहरों और कस्बों का व्यापक सर्वेक्षण

उत्तराखंड भूस्खलन न्यूनीकरण एवं प्रबंधन केंद्र के निदेशक शांतनु सरकार ने कहा कि सर्वेक्षण कराने के लिए निविदाएं आमंत्रित की गयी हैं जिसके बाद इस पर कार्य शुरू किया जाएगा उन्होंने कहा कि अभी निविदाएं मांगी गई हैं और इसे मानसून के बाद इन्हें देखा जाएगा तथा इसमें समय लगेगा।शांतनु सरकार ने कहा कि इसमें शहरों की भूभौतिकीय और भू-मानचित्रण जांच की जाएगी । उन्होंने कहा, 'अभी हमने प्रक्रिया शुरू की है जो योजना के स्तर पर है। हमने अभी यह निर्णय नहीं लिया है कि इसमें कौन से शहर या कस्बे शामिल होंगे।'

इस साल जनवरी में चमोली के जोशीमठ नगर में भूधंसाव होने के कारण कई जगहों पर बहुत से भवनों तथा खेतों में बड़ी-बड़ी दरारें आ गयी थीं । इस कारण वे रहने के लिए असुरक्षित हो गए थे जिसके बाद वहां से बड़ी संख्या में लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाना पड़ा था।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

'त्योहार सभी के लिए, मुस्लिमों के शामिल होने में कुछ गलत नहीं', VHP और नितेश राणे के रुख पर बोलीं अमृता फडणवीस

'त्योहार सभी के लिए, मुस्लिमों के शामिल होने में कुछ गलत नहीं', VHP और नितेश राणे के रुख पर बोलीं अमृता फडणवीस

आज की ताजा खबर, 9 सितंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: राजस्थान में निकाय चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान जारी...अमेरिकी सेना ने पांच ईरानी तेल टैंकरों को नष्ट किया, मंत्री के परिसरों पर ED के छापे

आज की ताजा खबर, 9 सितंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: राजस्थान में निकाय चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान जारी...अमेरिकी सेना ने पांच ईरानी तेल टैंकरों को नष्ट किया, मंत्री के परिसरों पर ED के छापे

ED का एक्शन, कर्नाटक के PWD मंत्री सतीश जारकीहोली और सांसद बेटी के ठिकानों पर छापेमारी

ED का एक्शन, कर्नाटक के PWD मंत्री सतीश जारकीहोली और सांसद बेटी के ठिकानों पर छापेमारी

राजस्थान निकाय चुनाव: पहले चरण का मतदान जारी, 4 नगर निगमों में लोग कर रहे मतदान, मेघवाल ने भी डाला वोट

राजस्थान निकाय चुनाव: पहले चरण का मतदान जारी, 4 नगर निगमों में लोग कर रहे मतदान, मेघवाल ने भी डाला वोट

'हाथ पर हाथ रखकर न बैठें, कटोरा लेकर केंद्र के पास जाने के बजाय राजस्व बढ़ाएं', कंगना रनौत किसपर बुरी तरह भड़कीं?

'हाथ पर हाथ रखकर न बैठें, कटोरा लेकर केंद्र के पास जाने के बजाय राजस्व बढ़ाएं', कंगना रनौत किसपर बुरी तरह भड़कीं?