चंद्रयान-3 पर बड़ा अपडेट आया सामने, इसरो चीफ बोले- अभी भी नींद से जाग सकता है 'रोवर प्रज्ञान'

  • Authored by: प्रांजुल श्रीवास्तव
  • Updated Oct 19, 2023, 10:55 PM IST

Chandrayaan-3 Update: इसरो चीफ एस सोमनाथ ने कहा है कि चंद्रयान-3 के रोवर प्रज्ञान के फिर से नींद से जागने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है।लैंडर और रोवर जब नींद से उठना चाहेगा, अपने आप उठेगा और फिर से काम करेगा।

Chandrayaan-3 Update: चंद्रयान-3 को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) चीफ एस सोमनाथ ने कहा है कि चंद्रयान-3 के रोवर प्रज्ञान के फिर से नींद से जागने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है। उन्होंने कहा, इसरो इस बात से अच्छी तरह से वाकिफ है कि चंद्रयान-3 के लैंडर विक्रम और रोवर प्रज्ञान चांद की सतह पर सो गए हैं।

Chandrayaan-3

चंद्रयान-3

इसरो चीफ ने कहा, लैंडर और रोवर जब नींद से उठना चाहेगा, अपने आप उठेगा और फिर से काम करेगा। अभी वह शांति से सो रहा है, उसे अच्छे से सोने दें और हम इसे परेशान नहीं करें।

End of Feed