शुभेंदु के पीए चंद्रनाथ की हत्या के बाद बंगाल में अब तक क्या-क्या हुआ?

बुधवार रात करीब साढ़े 10 बजे हुई सुवेंदु अधिकारी के सहयोगी चंद्रनाथ रथ की हत्या के बाद बंगाल में अब तक क्या-क्या हुआ है? हत्याकांड की जांच कहां तक पहुंची है? मामले में कोई गिरफ्तारी हुई है या नहीं? राजनीतिक बयान क्या क्या आए हैं? सिलसिलेवार ढंग से हर अपडेट समझें....

पश्चिम बंगाल में मतगणना के बाद से हिंसा जारी है। इसकी हद तो तब हो गई जब बंगाल भाजपा में भाजपा के शीर्ष नेताओं में शुमार और बंगाल सीएम पद के दावेदारों में पहले नंबर पर चल रहे सुवेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ धर की हत्या कर दी गई। इस हत्या के बाद बंगाल में राजनीतिक घमासान चरम पर है। भाजपा ने इस हत्या को कोल्ड ब्लड मर्डर करार दिया है और आरोप सीधा टीएमसी पर लगाया है। बुधवार रात करीब साढ़े 10 बजे हुई इस हत्या के बाद बंगाल में अब तक क्या-क्या हुआ है? हत्याकांड की जांच कहां तक पहुंची है? मामले में कोई गिरफ्तारी हुई है या नहीं? राजनीतिक बयान क्या क्या आए हैं? सिलसिलेवार ढंग से हर अपडेट समझें....

बंगाल में जारी है हिंसा का दौर।

बंगाल में जारी है हिंसा का दौर।

बुधवार रात को हुई हत्या

बुधवार रात करीब साढ़े 10 बजे पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के निजी सहायक चंद्रनाथ रथ की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। यह घटना मध्यमग्राम क्षेत्र के दोहरिया में हुई। उन पर चार राउंड गोलियां चलाईं गई। एक गोली उसके सिर में दूसरी उनके सीने में और एक पैर में लगी। गोलियां लगने के बाद उनको अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हालांकि हत्यारे कौन थे, इसका अभी पता नहीं चल पाया है। मामले में जांच जारी है। यह घटना विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के 48 घंटे के भीतर हुई।

End of Feed