देश

Who is Champai Soren: चंपई सोरेन, कहलाते हैं 'झारखंड टाइगर', ऐसी रही है राजनीतिक यात्रा, अब होंगे नए मुख्यमंत्री

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Jan 31, 2024, 09:16 PM IST

Champai Soren Profile: झारखंड से बड़ा अपडेट सामने आ गया है, यहां हेमंत सोरेन ने झारखंड के सीएम पद से दिया इस्तीफा, चंपई सोरेन राज्य के नए सीएम होंगे, जानते हैं कौन हैं चंपई सोरेन, कैसी रही है उनकी राजनीतिक यात्रा...

Image

कौन हैं चंपई सोरेन, कैसी रही है उनकी राजनीतिक यात्रा

Jharkhand New CM Champai Soren Profile: चंपई सोरेन झारखंड विधान सभा के सदस्य हैं, वह झारखंड मुक्ति मोर्चा के सदस्य हैं और झारखंड के सरायकेला (विधानसभा क्षेत्र) का प्रतिनिधित्व करते हैं। वह वर्तमान में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के मंत्रिमंडल में परिवहन, अनुसूचित जनजाति और अनुसूचित जाति और पिछड़ा वर्ग कल्याण के कैबिनेट मंत्री के रूप में कार्यरत हैं।

चंपई सोरेन की राजनैतिक यात्रा की बात करें तो वो साल 2005-2009 दूसरी झारखंड विधानसभा के लिए चुने गए वहीं साल 2009-2014 में तीसरी झारखंड विधानसभा के लिए चुने गए।

उन्होंने 11 सितंबर 2010-18 जनवरी 2013 तक कैबिनेट मंत्री-विज्ञान और प्रौद्योगिकी, श्रम और आवास संभाला फिर कैबिनेट मंत्री-खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, परिवहन 13 जुलाई 2013-28 दिसंबर 2014 के बीच संभाला है। उसके बाद 2014-2019 चौथी झारखंड विधानसभा के लिए चुने गए वहीं साल 2019 में अब तक 5वीं झारखंड विधानसभा के लिए चुने गए और अभी वो 2020 से परिवहन, अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण कैबिनेट मंत्री के रूप में कार्य कर रहे थे।

चंपई सोरेन के कुल सात बच्चे हैं

चंपई सोरेन मैट्रिक पास बताए जाते हैं उनका जन्म 1 नवंबर 1956 में हुआ था उनके पिता का नाम सेमल सोरेन, जबकि माता का नाम मादो सोरेन है, पत्नी का नाम मानको सोरेन है चंपई सोरेन के कुल सात बच्चे हैं, जिसमें तीन बेटियां और चार बेटे शामिल हैं।

झारखंड मुक्ति मोर्चा पार्टी सुप्रीमो शिबू सोरेन के बेहद करीबी

चंपई सोरेन को झारखंड मुक्ति मोर्चा पार्टी सुप्रीमो शिबू सोरेन का बेहद करीबी माना जाता है चंपई सोरेन साल 2005 से लगातार वह सरायकेला विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं.

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें