'केंद्र अपनी साजिश को कानून का रूप देने की कोशिश कर रहा'; परिसीमन के मुद्दे पर स्टालिन ने लगाया आरोप

मुख्यमंत्री स्टालिन ने आरोप लगाया कि चुनावी माहौल के बीच 16 अप्रैल को संसद का विशेष सत्र बुलाकर केंद्र सरकार परिसीमन से जुड़े संवैधानिक संशोधन को जल्दबाजी में पारित कराना चाहती है। इसे उन्होंने लोकतंत्र और राज्यों के अधिकारों पर सीधा हमला बताया।

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने परिसीमन को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार इस प्रक्रिया को साजिश के तहत कानून का रूप देने की कोशिश कर रही है।

MK Stalin

एमके स्टालिन

स्टालिन ने कहा कि प्रस्तावित परिसीमन प्रक्रिया को पूरी तरह गोपनीय रखा गया है और इस पर न तो राज्यों से और न ही राजनीतिक दलों से कोई परामर्श किया गया है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब प्रक्रिया को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी ही नहीं दी जा रही, तो इससे गंभीर आशंकाएं पैदा होना स्वाभाविक है।

End of Feed