Farmers Protest: पंजाब के इन शहरों में अब 24 फरवरी नहीं मिलेंगी 'Internet सेवाएं' देख लें शहरों के नाम

  • Compiled by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 21, 2024, 02:09 PM IST

Internet services closed in Punjab:किसानों के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए पंजाब (Punjab) के कुछ हिस्सों में इंटरनेट सेवा (Internet Services) को पाबंदी 24 फरवरी तक के लिए बढ़ा दी गई है।

KEY HIGHLIGHTS
  1. Punjab के चुनिंदा इलाकों में इंटरनेट सेवाओं पर लागू प्रतिबंध 24 फरवरी तक बढ़े
  2. किसानों के 'दिल्ली चलो' मार्च के मद्देनजर 12 फरवरी से 16 फरवरी तक सेवाएं निलंबित थीं
  3. किसान आंदोलन के चलते पंजाब, हरियाणा और दिल्ली ज्यादा प्रभावित हैं

Internet services closed in Punjab: केंद्रीय गृह मंत्रालय के आदेश पर पटियाला, संगरूर और फतेहगढ़ साहिब समेत पंजाब (Punjab) के कुछ जिलों के चुनिंदा इलाकों में इंटरनेट सेवाओं पर लागू प्रतिबंध (Internet Services Ban) 24 फरवरी तक बढ़ा दिया गया है इससे पहले किसानों के 'दिल्ली चलो' (Farmers Protest) मार्च के मद्देनजर 12 फरवरी से 16 फरवरी तक पंजाब के इन जिलों में इंटरनेट सेवाएं निलंबित कर दी गई थीं।

Internet services closed in Punjab

पंजाब के कुछ हिस्सों में इंटरनेट सेवा को पाबंदी 24 फरवरी तक के लिए बढ़ाई

गृह मंत्रालय की ओर से 16 फरवरी को जारी आदेश के मुताबिक पटियाला के शंभू, जुल्कान, पासियां, पातरन, शत्राना, समाना, घनौर, देवीगढ़ और बलभेरा पुलिस थानों के अंतर्गत आने वाले इलाकों में इंटरनेट सेवाएं निलंबित रहेंगी। इसके अलावा मोहाली में लालरू पुलिस थाना क्षेत्र, बठिंडा में संगत पुलिस थाना क्षेत्र, मुक्तसर में किल्लियांवाली पुलिस थाना क्षेत्र, मानसा में सरदुलगढ़ और बोहा पुलिस थाना क्षेत्र तथा संगरूर में खनौरी, मूनक, लेहरा, सुनाम और छाजली पुलिस थाना क्षेत्रों में इंटरनेट सेवाओं पर प्रतिबंध लागू किया गया है।

End of Feed