पूर्व अग्निवीरों को केंद्र का तोहफा, BSF में मिलेगा 10 फीसदी आरक्षण, आयु सीमा में भी छूट

  • Compiled by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Mar 10, 2023, 12:21 PM IST

गृह मंत्रालय ने पूर्व अग्निवीरों को तोहफा देते हुए कहा कि बीएसएफ भर्ती में इन्हें 10 फीसदी की छूट दी जाएगी। 6 मार्च को एक अधिसूचना के जरिेए इसकी घोषणा की गई है।

केंद्र सरकार ने आज पूर्व अग्निवीरों के लिए अहम घोषणा करते हुए उन्हें बड़ा तोहफा दिया है। सरकार ने बीएसएफ में पूर्व-अग्निवीरों के लिए 10 फीसदी आरक्षण की घोषणा की है और साथ ही आयु-सीमा मानदंडों में भी छूट दी है, जो इस बात पर निर्भर करेगा कि वे पहले बैच का हिस्सा हैं या बाद के बैचों का। गृह मंत्रालय ने 6 मार्च को एक अधिसूचना के माध्यम से यह घोषणा की।

BSF Agnivir

पूर्व अग्निवीरों को बीएसएफ में मिलेगा 10 फीसदी आरक्षण

गृह मंत्रालय ने सीमा सुरक्षा बल अधिनियम, 1968 (1968 का 47) की धारा 141 की उप-धारा (2) के खंड (बी) और (सी) द्वारा प्रदत्त शक्तियों के तहत गुरुवार को जारी एक अधिसूचना के माध्यम से यह घोषणा की। इसमें पूर्व-अग्निवीरों को शारीरिक दक्षता परीक्षा देने से छूट का भी प्रावधान है।

End of Feed